Hyundai Car: Hyundai Car: हुंडई आई20 मैगना अब CVT ऑटोमैटिक और नए फ़ीचर्स के साथ लॉन्च, जानें प्राइस

Hyundai Car: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक i20 के Magna वेरिएंट में अब CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प जोड़ दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.89 लाख रखी गई है, जिससे यह भारत में CVT के साथ उपलब्ध सबसे किफायती कारों में से एक बन गई है। इसके साथ ही, कंपनी ने मैगना वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ जोड़कर इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बना दिया है, जबकि Sportz (O) ट्रिम में भी नए फीचर्स पेश किए गए हैं। Hyundai ने एक नया Magna Executive वेरिएंट भी लॉन्च किया है।
Hyundai i20 Magna MT और Magna iVT
Hyundai i20 का Magna वेरिएंट अब तक केवल मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) में उपलब्ध था, लेकिन अब इसमें CVT ऑटोमैटिक (iVT) ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिल रहा है। Magna ट्रिम में दूसरा अहम बदलाव यह है कि अब इसे इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ भी पेश किया गया है। खास बात यह है कि अतिरिक्त फीचर्स के बावजूद Magna MT की कीमत अब भी ₹7.79 लाख (एक्स-शोरूम) है। वहीं, नया Magna iVT वेरिएंट ₹1.10 लाख ज्यादा, यानी ₹8.89 लाख में उपलब्ध है।
Hyundai i20 Sportz (O) अब और प्रीमियम
Sportz (O) ट्रिम को अब और भी प्रीमियम बनाया गया है। इसमें अब पुश बटन स्टार्ट और स्मार्ट की जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो पहले केवल Asta ट्रिम में दिए जाते थे। इसके अलावा, अब इसमें BOSE का 7-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम भी शामिल किया गया है। हालांकि, नए फीचर्स के साथ कीमतों में भी इजाफा हुआ है:
Sportz (O) MT: ₹9.05 लाख
Sportz (O) MT ड्यूल टोन: ₹9.20 लाख
Sportz (O) iVT: ₹10.00 लाख
इनकी कीमतों में ₹18,000 से ₹28,000 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Hyundai i20 Magna Executive वेरिएंट
- Hyundai ने i20 के लाइनअप में नया मैगना एग्जीक्यूटिव वैरिएंट शामिल किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.51 लाख रखी गई है। हालांकि कंपनी ने इसे Magna वेरिएंट से कितना अलग बनाया है, इस पर पूरी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ नहीं दी गई होगी।
- Magna Executive वेरिएंट को कई अहम और सेफ्टी-ओरिएंटेड फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें 6 एयरबैग्स शामिल हैं, जो ड्राइवर और सभी पैसेंजर्स को बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं। साथ ही, इसमें 15-इंच के पहिए फुल व्हील कवर के साथ दिए गए हैं, जो इसके एक्सटीरियर को एक प्रीमियम लुक देते हैं।
- ड्राइविंग को और अधिक सहज और इन्फॉर्मेटिव बनाने के लिए कार में TFT मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है, जो ड्राइवर को हर जरूरी जानकारी स्पष्ट और स्टाइलिश तरीके से दिखाता है।
Hyundai ने i20 रेंज को और भी प्रतिस्पर्धी और फीचर-पैक बना दिया है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। अब i20 ना सिर्फ डिज़ाइन और परफॉर्मेंस में आगे है, बल्कि फीचर्स और ट्रांसमिशन ऑप्शंस में भी ग्राहकों को और ज्यादा ऑप्शन देती है।
(मंजू कुमारी)
