Electric MPV: भारत में जल्द लॉन्च होगी सिट्रोएन इलेक्ट्रिक लग्जरी MPV, जानें कीमत और फीचर

Electric MPV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हैचबैक से लेकर एसयूवी तक कई सेगमेंट में ग्राहकों के लिए कारें उपलब्ध हैं। अब Citroen भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक लग्जरी MPV सेगमेंट में नई गाड़ी Citroen e-Spacetourer को लॉन्च करने के लिए तैयार है। आइए जानें इसके संभावित फीचर्स, बैटरी विकल्प, रेंज और बाजार में इसकी स्थिति के बारे में...
भारत में लॉन्च की तैयारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, Citroen जल्द ही इस इलेक्ट्रिक MPV को भारत में पेश कर सकती है। यह गाड़ी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही Citroen e-Spacetourer के नाम से उपलब्ध है। भारत में इसे सिर्फ EV वर्जन में लॉन्च किए जाने की संभावना है, जबकि कुछ देशों में इसका ICE (पेट्रोल/डीजल) वेरिएंट भी बेचा जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
प्रमुख फीचर्स
Citroen e-Spacetourer में कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 16-इंच के स्टील रिम व्हील्स, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और वाइपर्स, ब्लूटूथ टेलीफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस मिरर स्क्रीन, और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही 10-इंच की HD टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल होगा। साउंड सिस्टम के तौर पर चार स्पीकर और चार ट्वीटर वाला ऑडियो सेटअप मिल सकता है।
सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से इसमें इलेक्ट्रिक और हीटेड ORVMs, रियर पार्किंग असिस्ट, ट्विन स्लाइडिंग रियर डोर्स, ABS, EBD, क्रूज़ कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और TPMS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
बैटरी और रेंज
e-Spacetourer में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। पहला- 49 kWh बैटरी: लगभग 215 किलोमीटर की रेंज और दूसरा- 75 kWh बैटरी: लगभग 455 किलोमीटर की रेंज। ये रेंज आंकड़े सिंगल चार्ज पर बेस्ड हैं और वास्तविक उपयोग में बदलाव संभव है।
कीमत और उपलब्धता
सिट्रोएन ने अब तक भारत में इस MPV की लॉन्च डेट या कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, ब्रिटेन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹44.56 लाख है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब ₹64.69 लाख तक जाती है। भारत में इसकी कीमत का खुलासा लॉन्च के समय ही किया जाएगा।
संभावित प्रतिस्पर्धा
अगर Citroen e-Spacetourer को भारत में लॉन्च किया जाता है, तो इसका सीधा मुकाबला MG M9 से होगा। इसके अलावा, इसे BYD eMAX7 और Kia Carnival जैसी प्रीमियम MPVs से भी चुनौती मिल सकती है।
(मंजू कुमारी)
