Upcoming CNG Cars: भारतीय बाजार में ग्राहकों का दिल चुराने आ रहे ये 3 नए मॉडल, सभी SUVs होंगी

भारतीय बाजार में ग्राहकों का दिल चुराने आ रहे ये 3 नए मॉडल, सभी SUVs होंगी
X
भारतीय बाजार में पिछले कुछ सालों में CNG कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि ज्यादातर कंपनियां अब CNG कारों पर फोकस कर रही हैं।

3 Upcoming CNG Cars In India: भारतीय बाजार में पिछले कुछ सालों में CNG कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि ज्यादातर कंपनियां अब CNG कारों पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा CNG भी लॉन्च की गई है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में कई और भी CNG कार लॉन्च होने वाली हैं। बता दें कि फाइनेंशियल ईयर 2025 में पहली बार CNG व्हीकल की सेल्स ने डीजल व्हीकल को भी पीछे छोड़ दिया। CNG से चलने वाले व्हीकल की सेल्स में ग्रोथ के पीछे इसका अफॉर्डेबल, फ्यूल इफिसियंसी और पर्यावरण के अनुकूल हैं। आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में 3 नई CNG कार आने वाली हैं।

1. किआ कैरेंस CNG

किआ इंडिया 2025 के आखिर तक कैरेंस क्लैविस के रूप में अपना पहला CNG ऑपरेटेड व्हीकल लॉन्च करेगी। इसकी पुष्टि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और सेल्स एंड मार्केटिंग हेड हरदीप सिंह बरार ने मीडिया से बातचीत के दौरान की। किआ कैरेंस क्लैविस CNG भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी एर्टिगा के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। क्योंकि CNG की मात्रा बढ़ रही है, इसलिए कंपनी CNG ऑप्शन पर भी काम कर रहे हैं। कंपनी चाहती है कि सभी प्रोडक्ट की तरह CNG ऑरप्शन दें, तो यह सबसे अच्छी CNG कार होनी चाहिए।

2. स्कोडा काइलक CNG

स्कोडा काइलक यूरोपीय ब्रांड का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है, जिसकी मंथली सेल्स करीब 5000 यूनिट है। हाल ही में स्कोडा इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि काइलक CNG पर विचार किया जा रहा है, लेकिन यह तुरंत नहीं होगा। विकास से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी वर्तमान में मूल्यांकन कर रही है कि उसका टर्बो पेट्रोल इंजन CNG फ्यूल के साथ काम कर सकता है या नहीं। भारतीय बाजार में स्कोडा काइलक की एक्स-शोरूम कीमत 8.25 से 13.99 लाख रुपए तक हैं।

3. टाटा कर्व CNG

पिछले महीने टाटा कर्व CNG को पहली बार पुणे के आसपास टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। यह टाटा नेक्सन के बाद पेट्रोल, डीजल, CNG और ईवी जैसे सभी चार फ्यूल ऑप्शन के साथ आने वाला भारत का दूसरा पैसेंजर व्हीकल बनने की कगार पर है। यह बताने की जरूरत नहीं है कि कर्व CNG को टाटा की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। इसे पहले ही नेक्सन, अल्ट्रोज और टियागो के CNG वर्जन में देख चुके हैं। टाटा कर्व CNG सीधे मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर को टक्कर देगी। ये दोनों ही पारंपरिक सिंगल-सिलेंडर सेटअप के साथ आती हैं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story