2025 Land Rover Defender: नए अपडेट के साथ ये SUV हो गई ज्यादा दमदार, कंपनी ने लग्जरी बना दिया इंटीरियर

2025 Land Rover Defender Debuts With Updates Exterior, Interior: लैंड रोवर ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट के लिए 2025 डिफेंडर को लॉन्च किया है। इसमें अंदर और बाहर की तरफ छोटे डिजाइन चेंजेस के साथ-साथ इंटीरियर अपडेट भी किया गया है। हाल के दिनों में, डिफेंडर लैंड रोवर के लिए एक ग्लोबल सफलता के रूप में उभरा है। इन अपडेट का उद्देश्य डिफेंडर को नया रूप देना और बिक्री को बढ़ावा देना है। डिफेंडर लैंड रोवर ब्रांड के लिए एक मजबूत सेलर है। यह इस दशक के सबसे प्रभावशाली व्हीकल में से एक है। इसके रेट्रो-प्रेरित डिजाइन एलिमेंट के साथ-साथ इसके दमदार रूप और सड़क पर बहुत अधिक उपस्थिति के कारण लोग इसे पसंद करते हैं। इस वाहन को अपडेट रखना ब्रांड के लिए जरूरी भी है।
लॉन्चिंग डेट की पुष्टि नहीं हुई
लैंड रोवर डिफेंडर को सभी बॉडी स्टाइल में अपडेट कर रहा है। इनमें डिफेंडर 90, डिफेंडर 110 और डिफेंडर 130 शामिल हैं। कंपनी ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि अपडेटेड 2025 लैंड रोवर डिफेंडर कब लॉन्च होगा और इसे सबसे पहले किन बाजारों में उतारा जाएगा। इस अपडेट के भारतीय तटों पर भी आने की अच्छी संभावना है। इस अपडेट का मुख्य आकर्षण 13.1-इंच की बड़ी फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, जो पुरानी 11.4-इंच की यूनिट की जगह लेती है।
ऑफरोड क्रूज कंट्रोल भी मिलेगा
यह बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन इस वाहन के केबिन को ज्यादा टेक-सेवी बनाती है। ग्राहकों को लैंड रोवर के मालिकाना Pivi Pro ऑपरेटिंग सिस्टम को नेविगेट करने के लिए ज्यादा स्क्रीन रियल एस्टेट प्रदान करती है। इसके दूसरे चेंसेज में थोड़ा रिवाइज्ड सेंटर कंसोल शामिल है जिसमें अब कप होल्डर के ऊपर एक स्लाइडिंग सेक्शन है। लैंड रोवर ने ड्राइवर के ध्यान की निगरानी के लिए स्टीयरिंग कॉलम पर एक नया कैमरा जोड़ा है। लैंड रोवर का एडेप्टिव ऑफ-रोड क्रूज कंट्रोल भी नया है जो उपयोगकर्ताओं को एक तय स्पीड के साथ सफर का मजा देगा। खासकर हाईवे पर जहां एक स्पीड के साथ गाड़ी को दौड़ाया जा सकता है।
कार में अपडेटेड बंपर दिया
बाहर की तरफ, 2025 डिफेंडर के साथ छोटे डिजाइन चेंजेस देखने को मिलते हैं। इनमें अपडेट किए गए बम्पर शामिल हैं, जिनमें कार्पेथियन ग्रे सैटिन या सिलिकॉन सिल्वर में फिनिश किए गए एलिमेंट शामिल हैं। 2025 डिफेंडर में स्टैंडर्ड के रूप में ग्लॉस ब्लैक ग्रिल है और अंडाकार लैंड रोवर बैज को डार्क फिनिश दिया गया है। व्हील सेंटर कैप को ग्लॉस ब्लैक फिनिश और DEFENDER लेटरिंग दी गई है।
पहले की तरह दमदार इंजन मिलेगा
बोनट इन्सर्ट और साइड वेंट्स को नया टेक्सचर्ड फिनिश दिया गया है और लैंड रोवर ने 2025 डिफेंडर पर हेडलाइट्स को थोड़ा अपडेट किया है। अब उन्हें गोलाकार LED यूनिट के बगल में दो LED क्यूब मिलते हैं। टेल लाइट्स को एक डार्क टिंट दिया गया है जो पहले की तुलना में स्पोर्टी दिखता है। इस वाहन को पावर देने के लिए पावरट्रेन का एक ही सेट होने की संभावना है। इसमें 4.4L ट्विन टर्बो V8, 5.0L सुपरचार्ज्ड V8, 3.0L 6-सिलेंडर डीजल और एक PHEV वर्जन शामिल रहेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है।
(मंजू कुमारी)
