Nissan Magnite Milestone: देखते ही देखते 2 लाख से ज्यादा घरों में पहुंच गई ये SUV, कीमत सिर्फ ₹6.14 लाख

2 Lakh Nissan Magnite Sold Since 2020 Launch: निसान इंडिया के लिए भारतीय बाजार में मैग्नाइट सबसे पॉपुलर को लंबी इंनिग्स वाली कार रही है। कंपनी ने 2020 में लॉन्च होने के बाद से मैग्नाइट SUV की 2 लाख से ज्यादा यूनिट बेची हैं। जापानी ऑटोमेकर के लिए मैग्नाइट एक बेहद अहम मॉडल रहा है और यह उपलब्धि इस बात का सबूत है। निसान मैग्नाइट को अक्टूबर 2024 में नया रूप दिया था। वर्तमान में सब-फोर-मीटर SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.14 लाख रुपए है।
हाल ही में मैग्नाइट CNG के लॉन्च के साथ ही एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की घोषणा की है। कार को अब रेट्रोफिटेड CNG विकल्प मिलता है जो मानक कीमत से 75,000 रुपए ज्यादा है। यह किट Motozen कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है और इसे सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फिटमेंट सेंटर्स में इंस्टॉल किया जाएगा। CNG फिलहाल 7 राज्यों में उपलब्ध है। इसमें दिल्ली-NCR, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं। इसकी बुकिंग 1 जून 2025 से शुरू होगी और जल्द ही इसे अन्य राज्यों में भी पेश किया जाएगा।
निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट के फीचर्स
इसमें वायरलेस चार्जर, अराउंड व्यू मॉनिटर, न्यू i Key, वॉक अवे लॉक, रिमोट इंजन स्टार्ट इन 60 मीटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। क्लीन एयर के लिए इसमें कंपनी ने एडवांस एयर फिल्टर लगाया है। ऑटो डिम फ्रेमलेस IRVM (Inside Rear-View Mirror) इसको और खास बनाते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग समेत कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 4 एम्बिएंट लाइटिंग है। इसमें 540 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
इसमें 1.0-लीटर NA पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसका पहला इंजन 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसे 5-स्पीड MT या 5-स्पीड AMT के साथ लिया जा सकता है। यह इंजन 6-स्पीड MT या CVT के साथ उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि ये कार बेस्ट इन क्लास कम्फर्ट के साथ आती है। इसमें 360 डिग्री लेदर टच मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट में पहली बार है। इसमें हीट इंसुलेशन कोटिंग वाली सीट्स मिलती हैं।
(मंजू कुमारी)