साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope): कैसा रहेगा 1 से 6 जुलाई 2025 तक का समय? यहां पढ़ें

X
कैसा रहेगा जुलाई का पहला सप्ताह? पढ़ें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope): 1 जुलाई से 6 जुलाई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल- सभी राशियों के लिए प्यार, करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी। जानिए कैसा रहेगा आपका सप्ताह?
साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope):1 जुलाई से 6 जुलाई 2025 तक का सप्ताह कुछ खास संयोग और परिवर्तन लेकर आ रहा है। कहीं नई शुरुआत के संकेत हैं, तो कहीं पुराने रिश्तों में ताजगी लौटेगी। करियर को लेकर बदलाव के योग बन रहे हैं, वहीं आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी। सेहत को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। इस सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आ रही है आपकी राशि। जानिए कैसा रहेगा जुलाई का पहला सप्ताह?
मेष राशि (Aries)
- इस सप्ताह भावनाओं को नियंत्रित रखना जरूरी है। काम में आत्मविश्वास रहेगा लेकिन दबाव और पारिवारिक उलझनें तनाव ला सकती हैं।
- प्यार: पार्टनर आपको सरप्राइज़ दे सकता है। रोमांटिक समय का आनंद लें।
- करियर: बड़े वादे करने से बचें। वरिष्ठों की नज़र में अच्छा प्रभाव बनाने की कोशिश करें।
- पैसा: पैसों की स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। खर्च सोच-समझकर करें।
- हेल्थ: सेहत को लेकर लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
- जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे, लेकिन अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। निजी जीवन में थोड़ी हलचल हो सकती है।
- प्यार: लंबे समय से जानने वाले से रोमांटिक जुड़ाव बन सकता है।
- करियर: कार्य में व्यस्तता रहेगी, घर की ज़िम्मेदारियों को न भूलें।
- पैसा: घर के लिए कुछ अहम खरीददारी संभव है।
- हेल्थ: भावनात्मक तनाव से शरीर पर असर पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
- काम के प्रति समर्पण आपको आगे बढ़ाएगा, लेकिन नकारात्मक साथियों से दूरी बनाकर रखें।
- प्यार: परिवार के साथ समय बिताकर रिश्ते मजबूत होंगे।
- करियर: गॉसिप से दूर रहें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ संभव।
- पैसा: आमदनी बढ़ेगी लेकिन खर्च भी अधिक रहेंगे।
- हेल्थ: लापरवाही से बचें, नियमित जांच करवाएं।
कर्क राशि (Cancer)
- व्यावसायिक समझ और नवाचार आपके पक्ष में रहेंगे। गोपनीय बातें किसी के साथ साझा करने से बचें।
- प्यार: प्रेम संबंधों में संतुलन बना रहेगा।
- करियर: दीर्घकालिक योजनाओं के लिए अच्छा समय है।
- पैसा: निवेश के लिए अनुकूल सप्ताह है।
- हेल्थ: खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं, विश्राम करें।
सिंह राशि (Leo)
- सप्ताहिक संक्षेप: सामान्य सप्ताह रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें। उच्च अधिकारी मददगार साबित हो सकते हैं।
- प्यार : रिश्तों में तालमेल बनाकर चलें।
- करियर: गलतफहमी से बचें, वरिष्ठों से सपोर्ट मिलेगा।
- पैसा: आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
- हेल्थ: थकान और तनाव की शिकायत हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
- मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। प्रेम जीवन में नयापन आएगा और प्रोफेशन में अच्छे अवसर मिलेंगे।
- प्यार: रोमांस से भरपूर सप्ताह, साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा।
- करियर: कमीशन, एजेंसी कार्य में लाभ संभव।
- पैसा: आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
- हेल्थ: पारिवारिक खुशी मन को प्रसन्न करेगी।
तुला राशि (Libra)
- अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी, लेकिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।
- प्यार: किसी अपने की भावना को ठेस न पहुँचाएं।
- करियर: जॉब में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं।
- पैसा: अटके धन की प्राप्ति संभव है।
- हेल्थ: चोट या अचानक स्वास्थ्य समस्या संभव। सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
- आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। नया सीखने और प्रयोग करने का अच्छा समय है।
- प्यार: संबंधों में गहराई आएगी।
- करियर: लगातार नए अवसर मिलेंगे।
- पैसा: वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी।
- हेल्थ: मानसिक तनाव हो सकता है, समय निकालें खुद के लिए।
धनु राशि (Sagittarius)
- संवाद में निखार आएगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों को सुनना अधिक फायदेमंद रहेगा।
- प्यार: बात कम करें, सुनने से रिश्ता बेहतर होगा।
- करियर: पेंडिंग प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे।
- पैसा: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
- हेल्थ: फिजिकल और मेंटल स्ट्रेस से बचें।
मकर राशि (Capricorn)
- विदेश से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। नई योजनाओं को शुरू करने का उत्तम समय है।
- प्यार: जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
- करियर: मेहनत का फल मिलेगा, प्रोफेशनल ग्रोथ के योग हैं।
- पैसा: निवेश लाभकारी रहेगा।
- हेल्थ: पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, सावधानी रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
- कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ेगी। निवेश सोच-समझकर करें, मित्र सहयोग देंगे।
- प्यार: लीडरशिप दिखाएं, आकर्षण बनेगा।
- करियर: बिज़नेस में बढ़ोतरी के संकेत हैं।
- पैसा: फाइनेंशियल फ्लो अच्छा रहेगा।
- हेल्थ: सामान्य स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान संतुलित रखें।
मीन राशि (Pisces)
- कार्यों में सुधार दिखेगा। सोशल एक्टिविटीज में व्यस्तता रहेगी। हल्के मतभेदों से बचें।
- प्यार: रिश्ते में मतभेद हो सकते हैं, संभलकर बात करें।
- करियर: नई स्किल सीखने का उत्तम समय है।
- पैसा: नियमित कार्य से आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
- हेल्थ: थोड़ी थकान रह सकती है, आराम करें।
