अंक राशिफल 2026: कैसा रहेगा मूलांक 3 के लिए नया साल, जानिए कैरियर, शादी और धन लाभ के योग

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 माना जाता है। साल 2026 का राशिफल।
अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 वाले लोग बुद्धिमान, आत्मविश्वासी, स्पष्ट वक्ता और आगे बढ़ने की सोच रखने वाले होते हैं। नया साल 2026 आपके लिए शुभ, उन्नति देने वाला और खुशियों से भरा रहने वाला है। यह वर्ष आपको नए मौके, नई पहचान और जीवन में विस्तार देने का संकेत देता है। जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज बता रहे हैं अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 3 का वार्षिक राशिफल।
मूलांक 3 राशिफल 2026
अंक ज्योतिष के अनुसार 2026 में मूलांक 3 पर गुरु (बृहस्पति) और सूर्य का विशेष प्रभाव रहेगा। ये दोनों आपके मित्र ग्रह हैं, इसलिए इस साल भाग्य आपका पूरा साथ देगा। लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे।
जॉब-एजुकेशन
करियर के लिहाज से 2026 बहुत मजबूत साल है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।
शिक्षा, टीचिंग, मैनेजमेंट, मीडिया, लेखन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह साल खास तौर पर शानदार रहेगा।
छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं, बशर्ते आप मेहनत में कोई कमी न रखें।
प्यार-मोहब्बत
प्रेम जीवन में 2026 खुशखबरी लेकर आ सकता है। अविवाहित लोगों के लिए शादी के मजबूत योग बन रहे हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते और गहरे होंगे।
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और कुछ लोगों के लिए संतान सुख के भी संकेत मिलते हैं। परिवार में खुशी और संतोष बना रहेगा।
पैसा
आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पहले से ज्यादा पैसा आएगा। हालांकि, खर्च भी बढ़ेंगे। घूमने-फिरने, परिवार और शौक पर खर्च हो सकता है। बजट बनाकर चलना बेहद जरूरी रहेगा।
यात्रा
2026 में यात्रा के मजबूत योग बन रहे हैं। ये यात्राएं काम, पढ़ाई, ट्रेनिंग या नई चीजें सीखने से जुड़ी हो सकती हैं। छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए विदेश यात्रा के संकेत भी हैं।
स्वास्थ्य
सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान और पॉजिटिव महसूस करेंगे। लेकिन खानपान में लापरवाही और ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है। संतुलित भोजन और हल्की एक्सरसाइज जरूरी होगी।
सावधानियां
- अति आत्मविश्वास से बचें
- आलस्य न करें
- जिम्मेदारियों को हल्के में न लें
- समय पर निर्णय लें
खास सलाह: 2026 में मिले अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। मेहनत, अनुशासन और सही समय पर लिया गया फैसला आपको बड़ी सफलता दिला सकता है।
शुभ महीने: मार्च, जून और सितंबर | भाग्यशाली रंग: नीला, ब्लैक, पीला और नारंगी | भाग्यशाली अंक: 7, 1, 8, 9
यह भी पढ़ें
Numerology Horoscope 2026: नया साल मूलांक-2 वालों के लिए कैसा रहेगा? जानिए वार्षिक अंक राशिफल
मूलांक 1 राशिफल: प्यार-करियर और पैसा, जानें साल 2026 आपके लिए कैसा रहेगा?
