Logo
election banner
Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ ऐसी चीजें होती है, जिन्हें हम अनजाने में रखते है लेकिन वह हमारे उपयोग की नहीं होती है। इस तरह की अनुपयोगी चीजों को घर में रखने से घर का माहौल नकारात्मक बनता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों का सामना करना होता है।

Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन की कई कठिनाइयों का समाधान दिखाता है। आजकल लोग घर, ऑफिस आदि जगह वास्तु के अनुसार कार्य करना पसंद करते है। अधिकांश लोग इसे अपने जीवन में सकारात्मक तौर पर लेते है। एक घर बनाते वक्त भी लोग वास्तु नियमों को ध्यान में रखते हुए नक्शा तैयार करवाते है। कहा जाता है कि, न सिर्फ घर में बनी जगह की दिशाएं बल्कि घर में रखी चीजें भी जीवन में शुभ-अशुभ माहौल पर असर डालती है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ ऐसी चीजें होती है, जिन्हें हम अनजाने में रखते है लेकिन वह हमारे उपयोग की नहीं होती है। इस तरह की अनुपयोगी चीजों को घर में रखने से घर का माहौल नकारात्मक बनता है। साथ ही परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना होता है। चलिए जानते है- 

बंद घड़ी को घर में न रखें 
(Band Ghadi Vastu Tips) 

वास्तु शास्त्र कहता है कि, घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में समस्‍याएं बढ़ती हैं। 

कबाड़ का सामान न रखें 
(Kabad Vastu Tips) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में कबाड़ इकठ्ठा हो रहा हो, वहां मां लक्ष्मी निवास नहीं करती है। ऐसे घर में नकारात्‍मकता और गरीबी रहती है। 

टूटे बर्तन कभी न रखें 
(Toote Bartan Vastu Tips) 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में टूटे बर्तन रखना भी अशुभ है। ऐसा करने से घर में गरीबी रहती है और कड़े परिश्रम के बाद भी बरकत नहीं दिखाई देती। 

कांटेदार पौधे न रखें 
(Kantedar Paudhe Vastu) 

जिन घरों में कांटेदार पौधे होते है, उन घरों में कलह, तनाव, मनमुटाव, बीमारियां बनी रहती है। ये पौधे आर्थिक स्थिति और तरक्‍की पर चोट करते हैं। 

फटे कपड़े घर में न रखें 
(Fate Kapde Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र कहता है कि, घरों में फटे, पुराने, बेरंग कपड़ों का ढेर नहीं रखना चाहिए। ये सब आर्थिक तरक्‍की में बाधा उत्पन्न करते है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487