Vaishakh Vinayak Chaturthi Upay According to zodiac Sign: आज 1 मई 2025, गुरुवार को 'वैशाख विनायक चतुर्थी' मनाई जा रही है। आज के दिन अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करें, जिससे आपके जीवन में चल रही आर्थिक तंगी दूर होगी और कई समस्याओं का समाधान बप्पा की कृपा से होगा। चलिए जानते है राशि अनुसार वैशाख विनायक चतुर्थी के उपाय-
Vaishakh Vinayak Chaturthi Upay: आज 1 मई 2025, गुरुवार को 'वैशाख विनायक चतुर्थी' मनाई जा रही है। यह दिन भगवान गणपति को समर्पित है। जीवन में सुख और समृद्धि के लिए आज गणपति जी की विधिवत पूजा करें। साथ ही आज के दिन अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करें, जिससे आपके जीवन में चल रही आर्थिक तंगी दूर होगी और कई समस्याओं का समाधान बप्पा की कृपा से होगा। चलिए जानते है राशि अनुसार वैशाख विनायक चतुर्थी के उपाय-
राशि अनुसार वैशाख विनायक चतुर्थी के उपाय
(Vaishakh Vinayak Chaturthi 2025 Upay)
- - मेष राशि के जातक आज के दिन गणपति जी का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें लाल चंदन अवश्य लगाएं।
- - वृषभ राशि के जातक आज ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे बप्पा की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
- - मिथुन राशि के लोग वैशाख विनायक चतुर्थी के दिन गणपति भगवान को बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करें।
- - कर्क राशि के जातक आज के दिन भगवान गणपति को दूर्वा घास चढ़ाएं। इससे जीवन के सभी कष्ट दूर होते है।
- - सिंह राशि जातक वैशाख विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं और पंचामृत से अभिषेक करें।
- - कन्या राशि के लोग भगवान गणेश को आज के दिन पीला चंदन लगाएं। इससे बप्पा की असीम कृपा बनी रहती है।
- - तुला राशि जातक विनायक चतुर्थी पर कच्चे दूध और गंगाजल से गणपति बप्पा का अभिषेक करें और पूजा करें।
- - वृश्चिक राशि के लोग गणपति बप्पा का दही और शहद से अभिषेक करें और ॐ गणेशाय नमः का जाप अवश्य करें।
- - धनु राशि के जातक आज के शुभ अवसर पर गणेश जी को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करना नहीं भूलें।
- - मकर राशि के लोग वैशाख विनायक चतुर्थी पर गणेश चालीसा का पाठ करें। यह कार्य कायों में सफलता दिलाएगा।
- - कुंभ राशि के लोग वैशाख विनायक चतुर्थी के दिन मोदक का भोग लगाना चाहिए और दूर्वा घास अर्पित करनी चाहिए।
- - मीन राशि जातक आज वैशाख विनायक चतुर्थी पर गणपति बप्पा को खीर का भोग लगाएं। यह गणपति जी पसंद है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।