Logo
election banner
Aaj 6 May 2024 ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार सोमवार 6 मई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

6 may ka Ank Rashifal: आज 6 मई 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (06/05/2024, 6+5+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 6 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा, परंतु आप उतार चढ़ाव के साथ भी अच्छे से कार्य कर पाएंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। रिश्तों को लेकर सजग रहने की आवश्यक्ता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में थोड़ा मिला जुला रहेगा। वहीं आज आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। कहीं से अधिक मात्रा में धन आने की संभावना बनेगी। परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वहीं मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आपको अपनी मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ होने की संभावना है। धन को लेकर के मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। वहीं स्वास्थ्य को लेकर चिंतित न हों। 
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं आज परिणाम भी मिले-जुले रहने की संभावना है। अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रह सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें। विवाद से बचें। धन को लेकर चिंता न करें।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन करियर को लेकर के दिन मिलाजुला रहेगा। मन में काम के प्रति आशंकाएं बनी रहेंगी। मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज पार्टनर से बातचीत करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  काला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में दिन मिलाजुला रहेगा। वहीं नई योजनाएं व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में बनानी जरूरी है, नहीं तो आप के प्रतियोगी आप से आगे निकल सकते हैं। प्रेम संबंधों एवं पारिवारिक जीवन में तनाव बना रह सकता है। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं। 
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज के दिन कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। रिश्तेदार आपसे संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। लेकिन तला हुआ खाने से बचना होगा। नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन से संबंधित परेशानियां भी समय पर हल होगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहने वाला होगा। आज आपके परिवार में समय काम देने के कारण आपके किसी से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज थकावट महसूस हो सकती है। प्रेमी को थोड़ा समय देने का प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन करियर व कार्यक्षेत्र में अच्छा रहेगा। आज का दिन आप लोगों के लिए रिश्ते को लेकर के काफी अहम रहेगा। सिंगल जातक आज के दिन अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आपको धन से संबंधित परेशानी से भी छुटकारा प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487