Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 25 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

25 April ka Ank Rashifal: आज 25 अप्रैल 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (25/04/2024, 2+5+4+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 25 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आज काम को लेकर के थोड़ा तंग रह सकते हैं, जिसकी वजह से सारा समय अपने परिवार को नहीं दे पाएंगे। आज परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। इसलिए आज अपनी वाणी पर नियंत्रण लगा करके चलें। वहीं पर आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखकर चलें। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। आज कोई नया कार्य आरंभ करने के लिए सही समय रहेगा। वहीं पर आज आप लोग अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का भी प्रयास करेंगे। मानसिक संतुलंत भी आज ठीक रहेगा। वहीं पर आज स्वस्थ्य भी महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आपके व्यापार या कार्य से संबंधित, जिसके कारण आज आप अपने आप को प्रसन्नता से भरपूर महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जिसकी वजह से आज आप घर के परिवार के सदस्यों के साथ बैठेंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। खास तौर से जो लोग आईटी क्षेत्र में काम करते हैं। उन लोगों के लिए काफी हद तक लाभ होने वाला है। वहीं पर आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आज हर तरह के तनाव से भी दूर रहने का प्रयास करेंगे। आज कोशिश करेंगे कि थोड़ा समय मित्रों के साथ निकलें, ताकि आप एकदम फ्रेश फील करें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर के चिंता कर सकते हैं। किसी नई चीज का आयोजन भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी भरपूर ऊर्जा के साथ आप कार्य करेंगे। वहीं पर आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे, मगर अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज के दिन किसी चीज को लेकर के चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है। लेकिन इससे बचने का प्रयास करें। धन को लेकर चिंतित न रहें। 
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  काला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपको कोई भी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं पर स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ भी समय बिताएंगे, परंतु अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। धन आपका आज खर्चा होगा। धन खर्च पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में भी धर्म की बातों को लेकर के किसी लोगों से बहस बाजी हो सकती है। इसलिए इन सब चीजों से बचकर के रहें। केवल अपने कार्य पर ही ध्यान दें। आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर परिवार के सदस्यों का ख्याल रखें। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर किसी कार्य को लेकर आप चिंतित थे, तो वह चिंता भी खत्म हो जाएगी। आज का दिन काफी हद तक अच्छा हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए समय बहुत अच्छा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रहेगा। जिस वजह से आप लोग समय परिवार को न दे पाएंगे। काम के चलते काफी व्यस्त रहेंगे। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ ही मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। 
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487