Logo
election banner
अंक शास्त्र के अनुसार शनिवार 20 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

20 April ka Ank Rashifal: आज 20 अप्रैल 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (20/04/2024, 2+0+4+2+0+2+4=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 20 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन आप लोगों काफी हद तक व्यस्त रह सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज अपने परिवार के बड़े सदस्यों के पास अवश्य बैठे। इससे आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: संतरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। परिवार को समय देने का प्रयास करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी भी आपके प्रेमी की तरफ से मिल सकती है। जिस वजह से आप लोगों के मन में खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आप सभी कार्य को संपन्न कर पाएंगे। आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ समय जरूर बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का आज के दिन ध्यान जरूर रखें। आज परिवार में किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। परिवार में खुशहाली आएगी। धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। धोखाधड़ी और चोरी से बचें। दिन अच्छा बीतेगा।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आप कुछ बातों को लेकर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा जिसके कारण आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ आपका समय बीतेगा। प्रेमी आज आपसे खुश रहेगा। आज के दिन आप लोगों का धन भी खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  काला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज आप व्यापार करने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता कर सकते हैं, लेकिन चिंता करने की कोई आवश्यक्ता नहीं है। प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। धन की स्थिति अच्छी होगी। धन आने की संभावना भी बनेगी। 
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रख कर चलें। अपच की समस्या होने की संभावना है। जीवन साथी के साथ समय बीतेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार का सहयोग भी मिलेगा।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में गड़बड़ी आ सकती है। स्वास्थय अच्छा रहेगा। फिर भी स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दिन अच्छा गुजरेगा। वहीं पर धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहने की संभावना है। वाद विवाद से बचें।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी से लाभ मिलेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487