Aaj ka Ank Rashifal: 1, 3 और 8 मूलांक वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, यहां जानिए आज का अंक राशिफल

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
Aaj 18 April 2024 ka Ank Rashifal:अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 18 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। जानिए आज का अंक राशिफल।

18 April ka Ank Rashifal: आज 18 अप्रैल 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (18/04/2024, 1+8+4+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 18 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर हर तरह की कमी अगर कार्य क्षेत्र में या धन से लग रही थी, तो वह दूर होगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही परिवार के साथ भी समय बिताएंगे। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: संतरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक पहले से बेहतर रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में भी काम आपके सुलझेंगे। वहीं पर आज आपको स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा। स्वास्थ्य खराब चल रहा था, तो सुधार हो सकता है। आज आप लोगों के घर परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कोई पुराना रिश्तेदार घऱ आ सकता है। आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: हरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। किसी भी नए कार्य की योजना आप बना सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आपके पास आने की संभावना है।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक ठीक रहने की संभावना है। आज आपके पिछले अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। जिसके कारण आपका तनाव भी कम होगा। स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहने की संभावना है। धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी भी बड़ी योजना का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। भाइयों से मतभेद संभव है। इसलिए वाद-विवाद से बचें। आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी को समय देने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: काला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनाव लेने की कोई आवश्यक्ता नहीं है। प्रेमी के साथ शाम का समय बिताने की कोशिश करें। आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। कोई भी कार्य करने से पहले बड़ों से बात जरूर करें। आज के दिन आप लोगों को स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। रिश्तेदारों से गिफ्ट्स मिल सकता है। आज के दिन प्रसन्नता महसूस करेंगे। आज के दिन धन की स्थिति को लेकर के सामान्य रहेगा। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज के दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में काफी हद तक अच्छा बीतेगा। आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर के दिन बेहतर रहेगा। प्रेमी से विवाद हो सकते हैं। आज के दिन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 28 शुभ रंग: हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के कार्य क्षेत्र के लिए थोड़ा सा आसान रहेगा। कोई भी कार्य करने से पहले उसके बारे में सभी जानकारी एकत्र करें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रख करके चलें। परिवार को समय दें। आपका आपके परिवार पर अत्यधिक खर्च हो सकता है। धन की परेशानी होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: पर्पल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story