Aaj ka Ank Rashifal: 1,2 और 7 मूलांक वालों को मिलेगा मनपसंद लाभ, इन जातकों को मिलेगी निवेश में सफलता

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
Aaj ka Ank Rashifal: अंक ज्योतिष का अपना अलग महत्व होता है। ये हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। इनकी संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से 14 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

14 March ka Ank Rashifal: आज 14 मार्च 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (14/03/2024, 1+4+3+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता हैं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के माध्यम से यहां जानिए 1 से 9 तक का मूलांक गुरुवार यानी 14 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप के दिन आप लोग किसी मनपसंद व्यक्ति के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आज जो अभी तक कार्य आपके रुके हुए थे, वह पूरे होंगे। यदि आप किसी काम को लेकर के सोच रहे थे, तो आज वह पूरा होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी मधुरता रहेगी। आज धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का कुछ नए कार्य को लेकर आ सकता है। कुछ नए कार्य शुरू होंगे और कुछ पुराने कार्य खत्म हो जाएंगे। जिसके कारण आप आज खुशहाल नजर आएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज कुछ अपने लिए आप खरीदारी भी कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। आज का दिन धन को लेकर के अच्छा रहेगा, मगर धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 87, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन पहले की अपेक्षा अत्यधिक खुशहाल वाला रहने वाला है। आज आप धार्मिक स्थानों पर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज परिवार के साथ भी समय बीतेगा, हो सकता है आज छुट्टी लेकर के आप अपने परिवार वालों को समय दें और घूमने फिरने जाएं। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा और जवान महसूस करेंगे। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग: ब्लू

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आपका मिला- जुला रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरूरत है। आज धन अनावश्यक खर्च करने से बचें। यदि कहीं पर निवेश करना चाह रहे हैं, तो कोशिश करें कि अभी थोड़ा रुक कर ही निवेश करें। आज परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आप लोगों का दिन बेहद खास रहेगा और ऐसा दिन रहेगा, जो यादगार हो सकता है। आपके जीवन में नए कार्य शुरू होंगे या फिर नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आज आप अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यदि स्वास्थ्य अभी तक थोड़ा सा बिगड़ा हुआ था, तो आज फिर भी बेहतर होगा। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा और धन भी प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 72, शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, मगर कुछ कार्य में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। किसी चीज को लेकर के चिंतित हैं, तो आपको मानसिक तनाव जरूर उत्पन्न हो सकता है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी पर आज नियंत्रण रख करके चलें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज धन के नए रास्ते भी बनेंगे।
लकी नंबर: 37, शुभ रंग: श्वेत

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन चुनौतियां लेकर आ सकता है, मगर इन चुनौतियों को आप सही तरह से हल करने की कोशिश करेंगे। आज के दिन कुछ अवसर आपके हाथों से छूट सकती है। जिस वजह से आपका मूड खराब हो सकता है, मगर घबराने की आवश्यकता नहीं है। आने वाले समय में सारी चीज बेहतर होगी। आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, मगर पैरों में दर्द या किसी अन्य तरह की परेशानी हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। परिवार को समय भी दें। जीवनसाथी के साथ भी आप समय बिताएं। धन आपको आज प्राप्त होगा। धन के मामले में दिन अच्छा रह सकता है। निवेश का विचार बनेगा।
लकी नंबर: 22 शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज आप लोग कुछ नया कार्य कर सकते हैं, जिसके कारण आप लोगों की प्रशंसा होगी। जो लोग राजनीतिक कार्यों से जुड़ना चाहते हैं। उन लोगों के लिए आज कोई खुशखबरी की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हर तरह की चिंताओं से बचेंगे। आज धन खर्च को लेकर भी आप ज्यादा चिंतित नहीं रहेंगे।
लकी नंबर: 25 शुभ रंग: पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा जाएगा। आज आप घूमने फिरने में समय अपना व्यतीत करेंगे, हो सकता है आज मित्रों के साथ कहीं यात्रा पर जाएं या फिर किसी तीर्थ स्थान पर जाएं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोशिश करें कि बाहर का खाने से बचें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 64 शुभ रंग: पीला

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story