Surya Grahan 2024: सर्वपितृ अमावस्या पर ग्रहों का महागोचर, इन 3 राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का असर

Surya Grahan 2024
X
सूर्य ग्रहण 2024
सूर्य ग्रहण पर कन्या राशि में कई ग्रह एक साथ मिलने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक तो कई राशियों पर नकारात्मक पड़ेगा।

Surya Grahan 2024: साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर दिन मंगलवार को लगने जा रहा है। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या भी रहेगा। सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण बहुत ही खास रहने वाला है। साथ ही इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की भी स्थिति बहुत ही खास रहने वाली है। ज्योतिषियों के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या के दिन कन्या राशि में एक साथ ही 4 ग्रह विराजमान रहेंगे। ऐसे में कन्या राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने वाला है। वहीं, शनि देव कुंभ राशि में उलटी चाल भी चल रहे हैं। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दिन किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। आइए विस्तार से जानते हैं।

सूर्य ग्रहण पर ग्रहों की स्थिति

दृक पंचांग के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण के दिन कन्या राशि में चंद्रमा, केतु, बुध और ग्रहों के राजा सूर्य विराजमान रहेंगे। इन चारों ग्रहों के एक साथ मिलने से कन्या राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने वाला है। जिस दिन ग्रहण लगने जा रहा है उस दिन मंगल मिथुन राशि में, गुरु बृहस्पति वृषभ राशि, चंद्रमा, सूर्य, बुध और केतु कन्या राशि में और तुला राशि में शुक्र विराजमान रहेंगे। वहीं, कर्मफल के दाता शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में ही रहेगे। राहु मीन राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

किन-किन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव

कन्या राशि को मिलेगा लाभ

कन्या राशि वाले लोगों के लिए साल 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। ग्रहण के दौरान जातक को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान कन्या राशि वाले लोगों के आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। फैमिली के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। लेकिन आर्थिक क्षेत्र का ध्यान रखें।

कर्क राशि वाले लोग रहे सावधान

कर्क राशि वाले लोगों की कुंडली में सूर्य तीसरे स्थान में विराजमान हैं। वहीं केतु के साथ युति भी कर रहे हैं। ऐसे में कर्क राशि वाले लोगों के आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेंगे। हर छोटे से कार्य में किसी न किसी प्रकार की बाधाएं आने की संभावना बन रही है। परिवार के किसी सदस्य से किसी छोटी सी बात को लेकर अनबन की स्थिति हो सकती है। आपके रिश्तों में दरार आ सकती हैं। मानसिक तनाव की भी स्थिति बन सकती है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। खुद को कंट्रोल करके रखना होगा।

तुला राशि वाले लोग रहे सतर्क

सर्वपितृ अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण का प्रभाव तुला राशि वाले लोगों के लिए कई समस्याएं खड़ा कर सकता है, क्योंकि तुला राशि में सूर्य और केतु 12वें भाव में बैठें रहेंगे। ऐसे में तुला राशि वाले लोग बेवजह के ख़र्चों से परेशान हो जाएंगे। जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। कारोबारियों के लिए इस दौरान किसी न किसी प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं। तुला राशि वाले लोगों को आंखों से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि के ठीक 1 दिन पहले लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें...

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story