Surya Gochar 2024: 15 अगस्त के बाद बदल जायेगी इन 3 राशियों की किस्मत! सूर्यदेव करेंगे धनवर्षा

ग्रहों के राजा सूर्यदेव मौजूदा समय में चंद्र देव की राशि में विराजमान है। उनकी शुभ दृष्टि से घर-परिवार में खुशी बनी रहती है। जल्द ही सूर्यदेव राशि परिवर्तन करने वाले है।

By :  Desk
Updated On 2024-08-10 23:43:00 IST
16 अगस्त 2024 शुक्रवार को सूर्यदेव गोचर करेंगे और 15 सितंबर तक सिंह राशि में विराजमान रहेंगे।

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्यदेव मौजूदा समय में चंद्र देव की राशि में विराजमान है। उनकी शुभ दृष्टि से घर-परिवार में खुशी बनी रहती है। जल्द ही सूर्यदेव राशि परिवर्तन करने वाले है। इसका प्रभाव संपूर्ण राशिचक्र पर पड़ेगा। 16 अगस्त 2024 शुक्रवार को सूर्यदेव गोचर करेंगे और 15 सितंबर तक सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। सिंह स्वयं सूर्यदेव की राशि है। इस गोचर से तीन राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। चलिए जानते है - 

वृषभ राशिफल -सूर्य गोचर 2024
(Vrashabh Rashifal Surya Gochar) 

सूर्य का सिंह राशि में गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इन जातकों की कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं समाप्त होने लगेंगी। साथ ही अधिकारियों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इसी अवधि में पिता और गुरु का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। सेहत भी बढ़िया रहेगी। 

मिथुन राशिफल -सूर्य गोचर 2024
(Mithun Rashifal Surya Gochar) 

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभ देने वाला रहेगा। इन जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। इनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही कारोबार में आ रही परेशानियां भी हल होने लगेंगी। अपने स्किल्स के दम पर सफलता प्राप्त करेंगे। अच्छी सूचनाएं मिलती रहेंगी। 

सिंह राशिफल -सूर्य गोचर 2024
(Singh Rashifal Surya Gochar) 

सूर्य का गोचर सिंह राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। ये जातक पूरे माह अपने अंदर कॉन्फिडेंस से भरे रहेंगे। इसकी वजह से मुश्किल कार्यों को भी करने में सफल रहेंगे। कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिलेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News