Surya Gochar 2024 : कुछ घंटों में 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, ग्रहों के राजा सूर्य कराएंगे अचानक धन लाभ

Surya Gochar 2024
X
सूर्य गोचर 2024
आज यानी 16 सितंबर, शाम 7 बजे के बाद सूर्य देव अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में वृषभ समेत तीन राशियों को अचानक धन लाभ हो सकता है।

Surya Gochar 2024 : आज शाम यानी 16 सितंबर को नव ग्रहों के राजा सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, अभी वर्तमान समय में सूर्य देव सिंह राशि में हैं, लेकिन अगले कुछ घंटे में सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन करीब 12 महीने बाद होने जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव किसी भी राशि में दोबारा प्रवेश करने में करीब 12 महीने का समय लेते हैं। ऐसे में आज शाम यानी 7 बजकर 43 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि में प्रवेश करने से डबल राजयोग का निर्माण भी हो रहा है।

ज्योतिषियों के अनुसार, जब सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो पहला राजयोग बुधादित्य राजयोग और दूसरा शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों का मानना है कि दोनों राजयोग वृषभ समेत अन्य तीन राशियों के जातकों को लाभ मिलेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों को सूर्य के राशि परिवर्तन से लाभ होने वाला है।

इन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के कन्या राशि परिवर्तन में प्रवेश करने से वृषभ राशि वाले लोगों को बहुत ही ज्यादा लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर के साथ संबंध अच्छे बनेंगे, क्योंकि इस समय आपके सभी के साथ संबंध मजबूत होने वाले हैं। आप अपने जीवन का संतुलन बना सकेंगे। अपने आपको ज्यादा प्यार करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश करने से शांति और सुकून का आनंद मिलेगा। करियर और कारोबार में आ रही सारी समस्याएं जल्द समाप्त हो जाएंगी। जो लोग नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं उनको अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। आर्थिक धन का लाभ होने वाला है। कारोबार में तरक्की होगी। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। आपको भविष्य में काफी धन का लाभ होगा। आप अपने जीवन में बहुत सारी समृद्धि प्राप्त करेंगे।

कन्या राशि

ग्रहों के राजा सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो इस राशि के लोगों को अपार धन लाभ कराएंगे। जब भी सूर्य किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उस राशि के जातक की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। नौकरी और कारोबार में जमकर लाभ होने वाला है। सीनियर का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को सराहना किया जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

यह भी पढ़ें- आज से पांच दिनों तक रहेगा पंचक का राज, नहीं होगा कोई शुभ कार्य, जानें क्या करें...

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story