पांच दिन बाद ग्रहों के राजा और केतु बनाएंगे दुर्लभ संयोग, 10 अक्टूबर तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कुबेर देव

Surya And Ketu Nakshatra Gochar
X
सूर्य और केतु की युति
सूर्य और केतु कुछ दिन बाद एक दूसरे के साथ युति करने जा रहे हैं, ऐसे में कुछ राशियों को लाभ ही लाभ मिलने की संभावना है।

Surya And Ketu Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य को माना गया है। सूर्य ग्रह के एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही सूर्य देव नक्षत्र भी परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने से सभी 12 राशि के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है।

ज्योतिष की दृष्टि में सूर्य देव को आत्मा, पिता और मान-सम्मान का कारक ग्रह माना गया है। सूर्य देव वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध की राशि कन्या राशि में विराजमान हैं। कन्या राशि में पहले से ही छाया ग्रह केतु विराजमान है।

दृक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करने के बाद हस्त नक्षत्र में भी प्रवेश करने वाले हैं। यहां भी केतु पहले से विराजमान है। ऐसे में कुछ दिन बाद सूर्य और केतु का दुर्लभ संयोजन होने वाला है। हस्त नक्षत्र और कन्या राशि में सूर्य व केतु ग्रह के संयोजन से कुछ राशियों के जातकों को खूब धन लाभ मिल सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

दृक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 27 सितंबर को सुबह 1 बजकर 20 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 10 अक्टूबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में हस्त नक्षत्र में सूर्य और केतु की युति अगले माह 10 अक्टूबर तक रेहगी। ज्योतिषियों के अनुसार, हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है। तो ऐसे में मेष, धनु और मीन राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य और केतु का नक्षत्र परिवर्तन काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि इस दौरान मेष राशि वाले लोगों को हर क्षेत्र में प्रगति मिल सकती है। साथ ही अप्रत्याशित धन का लाभ हो सकता है। कारोबार में धन का लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा।

धनु राशि

सूर्य और केतु के संयोजन से धनु राशि वाले लोगों के अनुकूल साबित होगा, क्योंकि धनु राशि में सूर्य देव दशम भाव में रहेंगे। सूर्य देव के दशम भाव में रहने से धनु राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। जो कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं वो पूरा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीताएंगे। धनु राशि वाले लोगों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे जतकों को खूब सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की संभावना है।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य और केतु की युति शुभ फलदायक साबित होगा। कारोबार में जमकर वृद्धि होने की संभावना है। जो आपके प्रतिस्पर्धी है उनको आप कड़ी टक्कर दे सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में कहीं विदेश की यात्रा का प्लान बन सकता है। यात्रा मंगलमय साबित होगा। किसी बड़े व्यपारी से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको कारोबार में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- ये 4 राशि वाले लोग सूर्यग्रहण के दिन कर लें विशेष उपाय, वरना 2 अक्टूबर के बाद घेर लेंगी मुसीबतें

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story