Logo
election banner
Shukrawar Jyotish Niyam: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन कुछ ऐसे कार्य है, जिन्हें नहीं करना चाहिए। यदि भूल से भी इन कामों को कर लिया जाए तो, मां लक्ष्मी की नाराजगी साधक को भारी पड़ती है।

Shukrawar Jyotish Niyam: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधकों के जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती है। ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन कुछ ऐसे कार्य है, जिन्हें नहीं करना चाहिए। यदि भूल से भी इन कामों को कर लिया जाए तो, मां लक्ष्मी की नाराजगी साधक को भारी पड़ती है। चलिए जानते है शुक्रवार के नियम- 

शुक्रवार के दिन न करें ये गलतियां

- शुक्रवार के दिन मांसाहार का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस दिन मदिरा आदि से परहेज करना चाहिए। कहते है, मां लक्ष्मी ऐसा करने वाले साधकों से नाराज हो जाती है और उनके घर-परिवार से चली जाती है। उनके जाने पर व्यक्ति को जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना होता है। 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत में अभद्र भाषा का प्रयोग करना वर्जित है। आपका यह व्यवहार आपको पैसों की तंगी दे सकता है। दरअसल, मां लक्ष्मी को विशेषकर शुक्रवार के दिन भक्तों के मुंह से अभद्र भाषा उचित नहीं लगती, जिससे वह रुष्ट हो जाती है। 

- शुक्रवार को दान करने का भी विशेष महत्त्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन दान करें, लेकिन कुछ चीजें ऐसी है जिनका दान नहीं करना चाहिए। दान न करने वाली चीजों में चांदी और चीनी का नाम प्रमुखता से शामिल है। इससे शुक्र ग्रह कमजोर होता है जिससे भौतिक सुख में कमी आती है। 

- शुक्रवार के दिन व्यक्ति को पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन किसी भी व्यक्ति से पैसे लेना या फिर किसी भी व्यक्ति को पैसे देना अशुभ संकेत देता है। आपके इस कृत्य से मां लक्ष्मी रुष्ट होती है और अपनी कृपा वापस ले लेती है। 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन पूजा और रसोई घर से संबंधित चीजों की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। इससे धन की बरकत नहीं होती है। इसके अलावा भूल से भी गंदे वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। गंदे और फटे हुए वस्त्र घारण करने से कुंडली में राहु कमजोर होता है। 

5379487