Shivaling Ke Upay: सनातन धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित हैं। आज सोमवार का दिन हैं, जोकि देवों के देव भगवान महादेव को समर्पित हैं। इस दिन भगवान भोलेनाथ के लिंक सवरूप शिवलिंग की पूजा करने से भक्तों को मनचाहा वरदान प्राप्त होता हैं। कहते हैं, भोलेबाबा अपने भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। कहा जाता है कि, भोलेबाबा के शिवलिंग पर कोई भक्त जल भी अर्पित कर दें तो बाबा उनकी बेड़ापार लगाते हैं। 

भक्तों को प्रत्येक सोमवार भोलेबाबा की सच्ची आस्था से पूजा करनी चाहिए। महादेव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए, जिससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं शिवलिंग पर कौन सी चीजें चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं... 

- शादी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए हर सोमवार भक्तों को शिवलिंग पर केसर युक्त दूध अर्पित करना चाहिए। साथ ही मां पार्वती की आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से शिव-पार्वती की कृपा भक्तों पर बनती है और वे प्रसन्न होकर जल्द से जल्द शादी में आ रही बाधा को दूर करते हैं। 

- सोमवार के दिन भक्तों को 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ''ऊँ नम: शिवाय'' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इस उपाय को करने से शिव जी बेहद जल्दी प्रसन्न होते हैं। साथ ही शिव जी के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा भी खिलाने से कृपा मिलती है। इससे सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। 

- शिव भक्तों को सोमवार के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर काले तिल मिलाने चाहिए। साथ ही ''ऊँ नम: शिवाय मंत्र'' का जाप करना चाहिए। धार्मिक मान्यता हैं कि, कील तिल मिक्स तांबे के लोटे से जल अर्पित करने पर शिव जी तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही शनि दोष भी साधक की कुंडली से दूर होता हैं। 

- सोमवार के दिन आटे से 11 शिवलिंग निर्मित करें। इसके बाद 11 बार इन शिवलिंग का जलाभिषेक करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में संतान प्राप्ति के योग बनने लगते है। इसके अलावा शिवलिंग पर शुद्ध घी अर्पित करने के बाद इस पर जल चढ़ाने से संतान संबंधी समस्या दूर होती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)