9 February ka Ank Rashifal: आज 9 फरवरी है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 09/02/2026, 9+0+2+2+0+2+6 =21 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 9 फरवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। हालांकि मंगल की ऊर्जा कभी-कभी अहंकार बढ़ा सकती है, इसलिए वाणी और व्यवहार में संतुलन जरूरी है। यह दिन नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अनुकूल है, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
मूलांक 2
आज दिन आप मानसिक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं। मंगल की तीव्र ऊर्जा आपको असहज कर सकती है, इसलिए शांति बनाए रखना जरूरी होगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। रचनात्मक कार्य, लेखन, संगीत या कला से जुड़े लोगों के लिए यह दिन प्रेरणादायक हो सकता है।
मूलांक 3
आज आपको सीखने और सिखाने के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ है। हालांकि मंगल का प्रभाव बहस या तर्क की स्थिति पैदा कर सकता है, इसलिए अपनी बात को विनम्रता से रखें।
मूलांक 4
आज का दिन अनुशासन, मेहनत व व्यवस्था का प्रतीक है। इस दिन आपको अचानक बदलाव या अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य और योजना से आप स्थितियों को संभाल लेंगे। तकनीकी, प्रबंधन और निर्माण से जुड़े लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन फलदायी रहेगा।
मूलांक 5
आज आप बेहद सक्रिय और व्यस्त रह सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे, बातचीत और सौदेबाजी सफल रह सकती है। हालांकि मंगल की ऊर्जा के कारण जल्दबाजी में कोई वादा करने से बचें। यात्रा और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है।
मूलांक 6
आज का दिन प्रेम, सौंदर्य व संतुलन का प्रतीक है। इस दिन आपके रिश्तों में थोड़ा तनाव आ सकता है, क्योंकि मंगल प्रेम के मामलों में तीखापन ला सकता है। समझदारी और संवाद से परिस्थितियां सुधरेंगी। कला, फैशन, डिजाइन और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
मूलांक 7
आज के दिन आध्यात्मिकता और आत्ममंथन का संकेत देते हैं। बाहरी दुनिया की अपेक्षा अपने भीतर झांकने की प्रवृत्ति रहेगी। ध्यान, योग और शोध से जुड़े कार्यों के लिए यह दिन श्रेष्ठ है। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें।
मूलांक 8
आज का दिन कर्म, अनुशासन व संघर्ष का प्रतीक है। मंगल की ऊर्जा के साथ शनि का मेल इस दिन कठोर परिश्रम की मांग करेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिणाम धीरे मिलेंगे, लेकिन स्थायी होंगे। धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। कानूनी या प्रशासनिक मामलों में सावधानी रखें।
मूलांक 9
आज का दिन आपके लिए अत्यंत प्रभावशाली है। ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आप अपने अधूरे कार्य पूरे करने के लिए प्रेरित होंगे। हालांकि गुस्सा और आवेग पर नियंत्रण जरूरी है। समाजसेवा, खेल, रक्षा या नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए यह दिन सफलता दिला सकता है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452










