Logo
election banner
Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति साल में एक बार ही राशि परिवर्तन करते है। इस साल 2024 में गुरु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि में हो रहा है। गुरु के इस गोचर से 'कुबेर योग' का निर्माण होगा, जिसका असर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा।

Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति साल में एक बार ही राशि परिवर्तन करते है। इस साल 2024 में गुरु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि में हो रहा है। गुरु के इस गोचर से 'कुबेर योग' का निर्माण होगा, जिसका असर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। इनमें से 3 लकी राशियां ऐसी है, जिन्हे गुरु गोचर से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। बता दे 1 मई 2024 को गुरु गोचर करके शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे, जोकि कुछ राशियों के लिए शुभ होने वाला है। 

वृषभ राशि
(Vrashabh Rashifal) 

गुरु के गोचर से वृषभ राशि वालों के लग्न भाव में कुबेर योग निर्मित हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके अलावा इन्हें कार्यक्षेत्र में भी अपार सफलता मिलने के योग बन रहे है। वृषभ राशि के जातकों के करियर में चल रही परेशानियों का भी अंत होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में अचानक से आए सुधार की वजह से मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी के नए सोर्स मिलेंगे। इसके अलावा शारीरिक-मानसिक परेशानियां दूर होंगी। 

कर्क राशि
(Kark Rashifal) 

देवगुरु बृहस्‍पति के राशि परिवर्तन का लाभ कर्क राशि के जातकों को मिलेगा। इन जातकों के जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। इन जातकों को कारोबार में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे है। इसके अलावा कर्क जातको का अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में काम को सराहा जाएगा। व्‍यापार के सिलसिले में सफल यात्राएं हो सकती है। प्रेम जीवन सुखमय बना रहेगा और पार्टनर संग क्वालिटी समय निकाल पाने में सफल रहेंगे। 

कन्या राशि
(Kanya Rashifal) 

गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कन्या राशि के जातकों की प्रसन्नता बढ़ने वाली है। इस राशि के जातकों की झोली धन और खुशियों से भरने वाली है। कुबेर योग की वजह से इन जातकों के भौतिक सुखों में भी बढ़ोतरी होगी। करियर में अप्रत्यशित तरक्की देखने को मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्राएं हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी और स्वयं को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। परिवार को समय देने से मन प्रसन्न रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487