Vastu Tips for Money: घर की उत्तर दिशा बना सकती है आपको धनवान, आज ही अपना लें ये 5 उपाय

Home North Direction Vastu Tips for Money
X
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को अमीरी का सूचक बताया गया है।
वास्तु शास्त्र भी ज्योतिष शास्त्र का ही एक अहम हिस्सा है। इसमें कई ऐसे उपाय बताये गए है जिन्हें फॉलो करने पर जीवन को समृद्ध बनाया जा सकता है। इन उपायों को अपनाने से जल्द

Vastu Tips for Money: वास्तु शास्त्र भी ज्योतिष शास्त्र का ही एक अहम हिस्सा है। इसमें कई ऐसे उपाय बताये गए है जिन्हें फॉलो करने पर जीवन को समृद्ध बनाया जा सकता है। इन उपायों को अपनाने से जल्द ही धनवान बना जा सकता है। वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को अमीरी का सूचक बताया गया है। यदि आप भी धनवान बनना चाहते है, तो घर की उत्तर दिशा का विशेष इस्तेमाल करें। चलिए जानते है वास्तु अनुसार अमीर बनने के उपायों के बारे में।

अमीर बनने के वास्तु टिप्स
(Ameer Banne Ke Vastu Tips)

  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा को हमेशा स्वच्छ रखें। इस दिशा में मां लक्ष्‍मी और कुबेर देव का स्थान बताया गया है। इसलिए घर की उत्तर दिशा को गंदा न रहने दें और न ही कोई भारी चीज यहां रखें। इस उपाय को करने से घर में धन की आवक होने लगती है।
  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट रखना शुभ माना गया है। इस उपाय से सुख-समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। इस उपाय को करने से कुबेर देव की विशेष कृपा परिवार के लोगों पर बनी रहती है। ऐसा करने पर उन्हें करियर में तरक्की प्राप्त होती है।
  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में किचन और पूजा घर बनाना शुभ होता है। इससे घर में अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है, इसलिए उनकी कृपा परिवार पर रहती है।
  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में मोरपंख लगाना शुभ होता है। यह धन को आकर्षित करने में मददगार माना गया है। इसके अलावा घर में तिजोरी रखने की सही दिशा भी उत्तर ही होती है। वास्तु अनुसार उत्तर दिशा में तिजोरी या लॉकर रखने से व्यक्ति धनवान बनता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story