Logo
election banner
Guru Gochar 2024: मई 2024 शुरू होते ही गुरु ग्रह मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। यहां उनका वास पूरे एक वर्ष के लिए रहेगा। गुरु के राशि परिवर्तन का लाभ पूरे सालभर चुनिंदा 4 राशियों को मिलने वाला है। इन चार राशियों में वृष, कन्या, वृश्चिक और मकर शामिल है।

Guru Gochar 2024: मई 2024 शुरू होते ही गुरु ग्रह मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। यहां उनका वास पूरे एक वर्ष के लिए रहेगा। गुरु के राशि परिवर्तन का लाभ पूरे सालभर चुनिंदा 4 राशियों को मिलने वाला है। इन चार राशियों में वृष, कन्या, वृश्चिक और मकर शामिल है। पूरे एक वर्ष के लिए इन राशि के जातकों के घर-परिवार में शहनाई गूंजने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। विवाह योग लड़कियों का रिश्ता पक्का होने की भी पूरी संभावना है। 

दरअसल, अधिकांश भारतीय परिवारों में कन्या बड़ी होकर विवाह योग्य हो जाती है तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगती है। ऐसे में वे विवाह योग्य वर की तलाश शुरू कर देते है। लेकिन कई दफा रिश्ता मिलने के बाद बात विवाह तक पहुंच भी जाती है, लेकिन यकायक कुछ अड़चनें सामने आने लगती है। ऐसी स्तिथि में एक बार रिश्ता तय हो जाने के बाबजूद टूट जाता है। अगर आपके घर भी ऐसी स्तिथि है तो इन चार राशि की कन्याओं को 1 मई से निम्न उपाय करने चाहिए। 

आगामी 1 मई 2024 से वृष, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाली अविवाहित कन्याओं को कुछ काम करने है। उन्हें हर गुरूवार गुरु कृपा पाने के लिए देवगुरु बृहस्पति की पूजा करनी है। उन्हें बृहस्पति की कथा पढ़नी है और केले के पेड़ पर जल अर्पित करना है। पीला वस्त्र पहनने के साथ पीला तिलक भी लगाना होगा। इसके अलावा गुरुवार को लाल गाय को भोजन या चारा खिलाना है। इन उपायों को करने से अविवाहित कन्याओं को जल्द वर की प्राप्ति होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487