Vastu Tips For Money: घर में हर व्यक्ति को रखनी चाहिए ये 4 चीजें, दूर हो जाते है दुख और गरीबी

Good Luck Charm Money Vastu Tips
X
प्रकृति और ऊर्जा के नियमों पर आधारित भारतीय संस्कृति का एक प्राचीन विज्ञान है
वास्तुशास्त्र के अनुसार ही अधिकांश लोग अपने घर का निर्माण अथवा उसमें रखी जाने वाली वस्तुओं की सही दिशा का निर्धारण करते हैं। इसी कड़ी में हम यहां उन चीजों का जिक्र करेंगे,

Vastu Tips For Money: प्रकृति और ऊर्जा के नियमों पर आधारित भारतीय संस्कृति का एक प्राचीन विज्ञान है, जिसे हम वास्तु शास्त्र के नाम से जानते है। वास्तुशास्त्र के अनुसार ही अधिकांश लोग अपने घर का निर्माण अथवा उसमें रखी जाने वाली वस्तुओं की सही दिशा का निर्धारण करते हैं। इसी कड़ी में हम यहां उन चीजों का जिक्र करेंगे, जिनके घर में रखे होने से गरीबी अथवा दुःख ठहरता नहीं हैं। ऐसे घरों में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है।

स्‍वास्तिक
(Swastik)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे पर प्रतिदिन रोली से स्‍वास्तिक का चिन्‍ह बनाना चाहिए। अगर प्रतिदिन का नियम न साध सके तो विशेष शुभ मुहूर्त में प्रवेश द्वार की चौखट पर ऊपर की तरफ बीच में चांदी का स्‍वास्तिक लगा दें। ऐसा करने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।

धातु का कछुआ
(Dhatu Ka Kachua)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धातु के कछुए को घर में रखना काफी शुभ माना गया है। वैसे भी हिंदू धर्म में कछुए का संबंध भगवान विष्णु से माना गया है। वास्तु की मानें तो पीतल या सोने-चांदी का कछुआ घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको शीघ्र ही शुभ परिणाम मिलेंगे।

श्रीयंत्र (Sri Yantra)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्‍मी की कृपा पाने के लिए घर में विधि-विधान से श्रीयंत्र रखकर उसकी पूजा करनी चाहिए। इससे धन-दौलत बढ़ती है।

गोमती चक्र
(Gomti Chakra)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किसी शुभ मुहूर्त में या शुक्रवार को 11 गोमती चक्र लगाने चाहिए। इसके पश्चात मां लक्ष्‍मी के चरणों में इन्हें अर्पित करें और पूजा करें। इसके बाद एक लाल कपड़े में गोमती चक्र को लपेटकर धन स्थान पर रखें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि संग धन-दौलत भी बढ़ेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story