Cow, Ganga River in Dream: हिंदू मान्यताओं के अनुसार स्वप्न का एक विशेष अर्थ होता है। साथ ही हर स्वप्न का एक विशेष फल अवश्य प्राप्त होता है। सपनों की दुनिया काफी रोचक होती है। सपनों में वो सब देखा और महसूस किया जा सकता है, जो सामान्य जीवन में असंभव प्रतीत होता है। एक समय सपनों का संसार विषय पुराण, इतिहास व ज्योतिष तक ही सीमित हुआ करता था, लेकिन अब यह मनोविज्ञान, चिकित्सा विज्ञान में भी शोध का विषय बन चुका है। 

व्यक्ति के जीवन का यह अटल सत्य है कि, हर व्यक्ति अपने जीवन में चाहे बुरे हो या अच्छे, सपने जरूर देखता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, हर एक सपने का विशेष महत्त्व होता है। कई सपने ऐसे भी होते है जो हमें अंदर तक हिला कर रख देते है। कभी-कभी कुछ सपने हमें हमारे आने वाले भविष्य का भी संकेत देते नजर आते है, इसलिए कहते है हर सपने के पीछे कोई न कोई वजह होती है, जिसके बारे में स्वप्न शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। चलिए जानते है- 

सपने में गंगा नदी का दिखाई देना 

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में गंगा नदी का दिखाई देना बेहद शुभ संकेत माना गया है। सनातन धर्म में गंगा नदी को मां का दर्जा दिया गया है। यह पवित्र नदी है, जिसके स्वप्न में दर्शन करना भी किन्ही भाग्यशाली लोगों को ही नसीब होता है। स्वप्न में चाहे गंगा देखो या गंगा स्नान करो, दोनों ही शुभ संकेत है। 

सपने में गाय माता का दिखाई देना 

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में गाय माता का दिखाई देना भी शुभ संकेत है। कहते है सपने में गौ माता के दर्शन व्यक्ति के भविष्य के नजरिये से शुभ होता है। सपने में गाय दिखाई देने का अर्थ है कि, जीवन में जल्द ही कुछ अच्छा होने वाला है। यह घर में सुख-समृद्धि और खुशी के आगमन का संकेत है। 

सपने में गीता ग्रंथ का दिखाई देना 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गीता ग्रंथ का दिखाई देना भी बेहद शुभ संकेत माना गया है। सपने में गीता छूना, पढ़ना और देखना काफी अच्छा होता है। कहते है, इस सपने के अनुसार जल्द ही श्री कृष्ण की कृपा व्यक्ति पर होने वाली है। व्यक्ति के जीवन में प्रेम और सुख-समृद्धि आने वाली है।