Logo
election banner
Budh Gochar Rashifal 2024: 10 मई, शुक्रवार को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहुंचकर बुध सूर्य और शुक्र के साथ युति निर्मित करेंगे, जिसकी वजह से अगले 4 दिन बुधादित्‍य योग रहेगा।

Budh Gochar Rashifal 2024: 10 मई, शुक्रवार को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहुंचकर बुध सूर्य और शुक्र के साथ युति निर्मित करेंगे, जिसकी वजह से अगले 4 दिन बुधादित्‍य योग रहेगा। इसके बाद सूर्य और शुक्र यहां से चले जाएंगे। जानते हैं बुध के इस गोचर से 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में। 

मेष राशि: बुधादित्‍य योग के प्रभाव से इस राशि के जातकों का मानसिक तनाव दूर होगा। स्वयं की योजना पर अमल करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। 

वृष राशि: बुधादित्‍य योग के प्रभाव से इस राशि के जातकों को अत्यधिक धन खर्च झेलना होगा। इसके अलावा छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। 

मिथुन राशि: बुधादित्‍य योग के प्रभाव से इस राशि के जातक पहले मिली असफलता को भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे तो, उन्हें लाभ मिल सकता है। 

कर्क राशि: बुधादित्‍य योग के प्रभाव से इस राशि के व्यापारियों को भविष्य के लिहाज से योजना बनानी होंगी। टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का लाभ मिलेगा। 

सिंह राशि: बुधादित्‍य योग के प्रभाव से इस राशि के जातकों की आमदनी बढ़ेगी। इसके अलावा निवेश के लिहाज से समय अनुकूल बना रहेगा। 

कन्या राशि: बुधादित्‍य योग के प्रभाव से इस राशि के जातकों की सेहत पर बुरा असर रहेगा। स्वास्थ्य में लापरवाही से पुराने रोग उभर कर बड़े बन सकते है। 

तुला राशि: बुध का परिवर्तन इस राशि के विवाहित लोगों के लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी, लव पार्टनर और टीम वर्क का पूरा सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक राशि: बुध गोचर के प्रभाव के चलते इस राशि के विद्यार्थी कर्जजाल में फंस सकते है। क्रेडिट कार्ड का अनुचित इस्तेमाल तनाव उत्पन्न करेगा। 

धनु राशि: बुधादित्‍य योग के प्रभाव से इस राशि के युवाओं का प्रेम संबंध विवाह की सीढ़ी चढ़ सकता है। विद्यार्थियों को प्रोफेशनल एजुकेशन में प्रवेश मिलेगा। 

मकर राशि: बुधादित्‍य योग के प्रभाव से मकर जातक घर के इंटीरियर में बदलाव करेंगे। बहन बेटी के घर आने पर उसे खाली हाथ वापस न भेजें। 

कुंभ राशि: बुध गोचर के प्रभाव से स्वयं के गुणों को निखारने का काम करेंगे। कुंभ विद्यार्थियों को लिखकर याद करने का अभ्यास सफलता दिलवाएगा। 

मीन राशि: बुधादित्‍य योग का प्रभाव जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगाड़ सकता है। इसके अलावा उधार मांगने की आदत आपको कर्ज में डाल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487