आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 5 मई का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (5 May 2025) को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर आज सिंह राशि में प्रवेश करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार का दिन कैसा रहेगा? देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज से जानिए मेष से मीन राशि सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सौभाग्यशाली होगा। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन सहयोगियों और अपनी सूझबूझ की बदौलत इन्हें दूर कर लेंगे। आज संपत्ति खरीदने का संयोग बन रहा है। स्वास्थ्य और धन की स्थिति में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 13
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। छात्रों को कॅरियर संबंधी सफलता मिलने की संभावना है। आप यदि कानूनी मुकदमे में उलझे हैं तो न्याय मिलने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 20
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज आपका दिन व्यवस्थित रहेगा। उम्मीद के अनुरूप सफलता मिलेगी। पति-पत्नी अथवा प्रेमी के प्रति प्यार बढ़ेगा। संपत्ति खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो समय अच्छा है। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दिनचर्या में योग व्यायाम शामिल करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, लकी नंबर: 23
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन शुभ साबित होगा। छात्र को कॅरियर संबंधी सफलता मिलेगी। कर्मचारियों को कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों हो सकती हैं। खान-पान में संयम बरतें और सेहत का ख्याल रखें।
भाग्यशाली रंग: पीच, लकी नंबर: 29
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन उत्साह से भरा होगा। परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बनाएं। कुछ पुराने मित्रों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास में कोई निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आर्थिक लाभ का योग बन रहा है।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 14
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आपके लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ काम जारी रखें। ने प्रेम जीवन में सुधार होगा। परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाएं। व्यस्त कार्यक्रमों के बीच खुद को थोड़ा आराम दें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: जैतून, लकी नंबर: 21
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहतर है। परेशानियों से निकलने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएं और अपनी फीलिंग साझा करें। खुद पर भरोसा रखें, सुखद समाचार मिलेगा। दोस्त से आर्थिक लाभ का संयोग है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।
भाग्यशाली रंग: लाइम, लकी नंबर: 1
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीभरा हो सकता है। निराश और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन अथवा प्रोफेशनल लाइफ में कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 13
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। शेयर बाजार या व्यवसाय में निवेश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ का संयोग है। दिन की शुरुआत थोड़ा तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन बाद में यह फलदायी होगा। जीवनसाथी के साथ सैर पर जाएं। खुद को मानसिक तनाव में डालने से बचें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 3
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन सहकर्मियों की मदद से संभाल लेंगे। कोई सहयोगी कटु शब्द कह सकता है, लेकिन आक्रोशित न हों। बेवजह तनाव लेने की बजाय काम पर ध्यान केंद्रित रखें। अपने लक्ष्य से विचलित न हों। स्वास्थ्य और धन लाभ का संयोग है।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 4
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन मंगलकारी होगा। कोई नया प्रोजेक्ट मिलने का संयोग है। इससे आर्थिक फायदा होगी। थोड़ा मुश्किलें आएंगी, लेकिन जल्द ही खत्म हो जाएंगी। पुराने दोस्त से मुलाक़ात हो सकती है। बच्चों और सहयोगियों के प्रति व्यवहार नरम रखें। सेहत का ख्याल रखें।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 22
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang, 5 May 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन राहत भरा है। दायित्व निर्वहन में आसानी होगी। किसी सहयोगी द्वारा किए गए उपकार चुकाने में मदद मिलेगी। किसी से कोई कर्ज ले रखा है तो आज उसका भुगतान कर कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए थोड़ा अलर्ट रहें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 14
