Logo
election banner
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 20 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 20 April 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 20 अप्रैल 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की द्वादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 20 अप्रैल 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:03
सूर्यास्त: संध्या 06: 48 पर

दिशाशूल:  पूर्व दिशा- आज के दिन दही का सेवन कर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 35 से 12 44 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.36 से 16.42  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:40 से 08:43 तक अमृत
सुबह 08:43 से 10:38 तक चंचल
सुबह 10:38 से 12:46 तक चंचल 
दोपहर 12:46 से 02:40 तक अमृत
दोपहर 02:40 से 07:41 तक लाभ
शाम 07:41 से 09:32 तक लाभ
रात 09:32 से 11:24 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन फ्रेंडों तथा फैमिली का आप हेल्प दिल खोलकर करेंगे। जिसके कारण आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। पहले के रुके हुए कार्य आज आपके पूर्ण होंगे। नए वर्क आपको मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: समुद्री

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज कोई भी कार्य आप बड़ों की सलाह लेकर करें। जिससे आपको लाभ होगा। कानूनी अड़चन आपकी जिंदगी से आज दूर होगी। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखने की जरूरत है। टेंशन आपको बनी रहेगी।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन जो भी यात्रा आप करेंगे। वह यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। कारोबार में आज आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में आपके काम की तारीफ सभी कर पाएंगे। दिनभर थकान और कमजोरी बनी रह सकती है।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन निर्णय लेने की क्षमता आपकी प्रभावित रहेगी। जीवन साथी से हेल्प प्राप्त होगी। यात्रा में मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे। नौकरी में आज आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। धन प्राप्त की आपकी इच्छा पूरी होगी। अच्छी बातें आज आपके मन में चलती रहेंगी।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन घर में गेस्ट का आना-जाना लगा रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस आज उच्च लेवल पर रहेगा। व्यापार व्यवसाय लाभ देंगे। नौकरी में आज आपको आराम रहेगा। कीमती वस्तु खरीदने का मन में विचार बन सकता है।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  नारंगी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज अस्थाई संपत्ति खरीदने का योग है। कारोबारी बड़ा सौदा आज कर सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों से बाद विवाद हो सकता है। किसी भी कार्य के लिए जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। उससे बच के रहें। स्वास्थ आज आपका खराब रह सकता है। व्यर्थ के विवाद को बढ़ावा न दें, नहीं तो क्लेश हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर आज आपका सम्मान करेगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन रचनात्मक कार्य में मन लगा रहेगा। पार्टी व पिकनिक में जाने का प्लान बनेगा। जीवन आज आराम से व्यतीत होगा। नौकरी में कोई नया वर्क आपको मिलेगा। शत्रु आपसे आज पराजित होंगे।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  पर्पल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन मन विचलित रहेगा। दौड़ धूप ज्यादा रहेगी। फैमिली की चिंता बराबर बनी रहेगी। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। व्यर्थ के बाद विवाद को बढ़ावा ना दें। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपको परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक हेल्प मिलने से मन में प्रसन्नता उत्साह व संतुष्ट से आप भरे रहेंगे। कुसंगति से आज बचकर रहें। स्वास्थ हल्का-फुल्का कमजोर रह सकता है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज बिजनेस में आपको जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। मेहनत का पर्याप्त फल आपको मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा आपकी बढ़ेगी। आय के नए साधन खोजने में आप सफल रहेंगे। घर बाहर प्रॉब्लम क्रिएट होती रहेगी।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन धर्म कर्म में आपका मन बना रहेगा। ईश्वर के साधनों पर खर्च अधिक होगा। राजकीय हेल्प आपको प्राप्त होगी। निवेश करना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा। बुद्धि का ज्यादा प्रयोग करें। कार्यों में सफल रहेंगे।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  कत्थई

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

5379487