Logo
election banner
आज गुरुवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 18 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 18 April 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 18 अप्रैल 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की दशमी तिथि है। चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है। राम नवमी के दिन माता भगवती की पूजा आराधना जरूर करें। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मनीष गौतम जी महाराज के अनुसार गुरुवार यानी 18 अप्रैल 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:05 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:47 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा- आज के दिन तिल या दही का सेवन कर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 37 से 12 42 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.35 से 16.40  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:49 से 08:43 तक अमृत
सुबह 08:43 से 10:31 तक चंचल
सुबह 10:31 से 12:46 तक चंचल 
दोपहर 12:46 से 02:38 तक अमृत
दोपहर 02:38 से 07:40 तक लाभ
शाम 07:40 से 09:32 तक लाभ
रात 09:32 से 11:20 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। किसी व्यक्ति से मनमुटाव ज्यादा हो सकता है। जिससे आपके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य आज ना करें।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: समुद्री

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन कीमती वस्तुओं को अच्छे से रखें। दिन में शारीरिक कष्ट हो सकता है। बकाया वसूली के प्रयास करते रहें। सफलता मिलेगी। व्यवसाय की यात्रा लाभदायक रह सकती है। लक का साथ आपको मिलेगा। घर बाहर आपकी पूछ परख रहेगी।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन सुख के साधन आपको प्राप्त होते रहेंगे। कोई नए प्लान पर आप कार्य करेंगे। सामाजिक कार्य करने की अंदर जिज्ञासा होगी। मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ इतिहास कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। लाभ के अवसर आपके लिए बनेंगे। व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन बुरे लोगों की संगत ना करें। पुराने रोग से चिंतित रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में विश्वास ना करें। कोई इंपॉर्टेंट निर्णय आप ले सकते हैं। बिजनेस आपका ठीक रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  नारंगी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज शरीर के दर्द से परेशानी आपको हो सकती है। व्यर्थ की चिंता ना करें। कोर्ट, कचहरी के कार्य आपके अनुकूल हो सकते हैं। भाइयों की हेल्प मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की चर्चा होगी। विवाद से बचें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन शत्रु आपसे परेशान रहेंगे। सुख के साधनों में खर्च ज्यादा होंगे। भूमि और वाहन संबंधी प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। परीक्षा व इंटरव्यू में लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलता रहेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगा सकते हैं।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सही रहेगा। किसी भी व्यक्ति का मार्गदर्शन व हेल्प प्राप्त होगा। बिजनेस में फायदा आपको रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता बनी रहेगी।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  पर्पल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन वाणी से किसी को दुख ना पहुंचाएं। शारीरिक कष्ट को हल्के में न लें। थकान व कमजोरी दिन भर बनी रह सकती है। दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। बिजनेस आपका ठीक चलेगा। निवेश में सोच समझ कर पैसा लगाएं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन प्रयास ज्यादा करने होंगे। सामाजिक कार्यों में मन लगा रहेगा। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्य सिद्ध जल्दी होगी। किसी व्यक्ति पर ऐसे ही भरोसा ना करें। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज चिंता तथा तनाव आपके साथ-साथ चलेंगे। कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। घर में गेस्ट आ सकते हैं। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। जोखिम उठाने का कार्य आप कर सकते हैं। निवेश करना आपको फायदेमंद रहेगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन कोई नुकसान आपको हो सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी बड़ी समस्या की ओर आप बढ़ेंगे। किसी महत्वपूर्ण बात का आपका विरोध हो सकता है। व्यर्थ के बाद विवाद ना करें। मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  कत्थई

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

jindal steel
5379487