9 February 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 9 फरवरी 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो पूरे दिन और पूरी रात बनी रहेगी और अगले दिन मंगलवार सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। सोमवार होने के कारण इस दिन कालाष्टमी का विशेष महत्व भी रहेगा। इसके साथ ही आज माता सीता की जयंती मनाई जाएगी, जिसे सीताष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

आज के दिन का पंचांग
आज के पंचांग की बात करें तो वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो रात 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। यह योग कार्यों में वृद्धि, स्थायित्व और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। वहीं विशाखा नक्षत्र पूरे दिन और पूरी रात रहेगा और इसका समापन मंगलवार सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर होगा।

तिथि

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी
  • समाप्ति: मंगलवार सुबह 7:28 बजे

सीता जयंती का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ही माता सीता का प्राकट्य दिवस माना जाता है। इस दिन माता सीता की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। कहा जाता है कि माता सीता की कृपा से व्यक्ति को अच्छे संस्कार, धैर्य और त्याग जैसे गुण प्राप्त होते हैं। विशेष रूप से दांपत्य जीवन में मधुरता, पारिवारिक सौहार्द और मानसिक संतुलन के लिए सीता जयंती का व्रत अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन राम-सीता की संयुक्त पूजा का भी विशेष फल बताया गया है।

कालाष्टमी का धार्मिक पक्ष
सोमवार को पड़ रही कालाष्टमी भगवान काल भैरव को समर्पित होती है। इस दिन काल भैरव की आराधना करने से भय, बाधा और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि कालाष्टमी का व्रत रखने से जीवन में सुरक्षा और आत्मबल की वृद्धि होती है।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली: सुबह 08:28 से 09:50 तक
  • मुंबई: सुबह 08:36 से 10:02 तक
  • चंडीगढ़: सुबह 08:32 से 09:54 तक
  • लखनऊ: सुबह 08:11 से 09:34 तक
  • भोपाल: सुबह 08:21 से 09:46 तक
  • कोलकाता: सुबह 07:37 से 09:02 तक
  • अहमदाबाद: सुबह 08:41 से 10:05 तक
  • चेन्नई: सुबह 08:01 से 09:28 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 7:03 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:06 बजे

9 फरवरी 2026 का दिन धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना और शुभ संयोगों से भरपूर है। सीता जयंती और कालाष्टमी का एक साथ आना इस दिन के महत्व को और बढ़ा देता है। ऐसे में श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा कर जीवन में सकारात्मकता और मंगल कामनाओं की प्राप्ति की जा सकती है।