8 February 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 फरवरी 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। आज के दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। सप्तमी तिथि पूरे दिन और पूरी रात के बाद अगले दिन यानी 9 फरवरी की सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक प्रभावी रहेगी। आज के दिन रवि योग का भी विशेष संयोग बन रहा है, जो पूरे दिन और रात भर रहेगा। वहीं स्वाती नक्षत्र भी 9 फरवरी की सुबह 5 बजकर 3 मिनट तक बना रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन पूजा-पाठ और व्रत के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

8 फरवरी 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:30 से 6:20 तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 5:55 से 7:10 तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:30 से 1:16 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:33 से 6:58 तक

राहुकाल का समय (शहर अनुसार)

  • दिल्ली: शाम 4:43 से 6:05 तक
  • मुंबई: शाम 5:09 से 6:35 तक
  • चंडीगढ़: शाम 4:42 से 6:04 तक
  • लखनऊ: शाम 4:30 से 5:53 तक
  • भोपाल: शाम 4:47 से 6:12 तक
  • कोलकाता: शाम 4:04 से 5:29 तक
  • अहमदाबाद: शाम 5:06 से 6:31 तक
  • चेन्नई: शाम 4:45 से 6:12 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 7:10 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:35 बजे

शबरी जयंती का धार्मिक महत्व
शबरी जयंती माता शबरी की निष्काम भक्ति और भगवान श्रीराम के प्रति उनके अटूट विश्वास का प्रतीक है। माता शबरी ने अपना संपूर्ण जीवन प्रभु राम की प्रतीक्षा में समर्पित कर दिया था। उनकी सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान राम स्वयं उनके आश्रम पहुंचे थे। माता शबरी की कथा यह सिखाती है कि ईश्वर को पाने के लिए दिखावे नहीं, बल्कि सच्चे मन और श्रद्धा की आवश्यकता होती है। इसी कारण शबरी जयंती के दिन भक्तजन व्रत रखकर भगवान श्रीराम और माता शबरी की पूजा करते हैं तथा भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।