5 November ka Ank Rashifal: यहां पढ़ें 1 से 9 मूलांक वालों का आज का अंक राशिफल

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
अंक शास्त्र के अनुसार मंगलवार 5 नवंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक के हिसाब से जानिए आज का अंक राशिफल।

5 November ka Ank Rashifal: आज 5 नवंबर 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (05/11/2024, 5+1+1+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 5 नवंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों का दिन अच्छा जाएगा। परिवार में आज कोई खुशखबरी आ सकती है। नौकरी में आपसे सब प्रसन्न रहेंगे। रिश्तो में मधुरता आएगी। वहीं पर आज के दिन आप वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अपना समय अच्छा बिता पाएंगे।
लकी नंबर: 53, शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर आप आज कोई नया कार्य करने को सोच रहे हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग आज दिन का आनंद ले पाएंगे। करियर को ग्रोथ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप धन को लेकर बिल्कुल भी चिंतित न रहेंगे।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन कार्य क्षेत्र में आपकी अपने सीनियर से प्रशंसा होने की संभावना है। वहीं पर धन से संबंधित चीजे भी आज सुलझ सकती हैं। धन को लेकर के बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है। जिसके चलते आपके कुछ कार्य में भी इसका प्रभाव पड़ सकता है वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार पर आवश्यक धन खर्च न करें। नहीं तो पछताना पड़ सकता है। वहीं पर आज घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: हल्का नीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का भागदौड़ भरा रह सकता है। लेकिन आज के दिन आप लोग अपनी संतान के साथ समय बिता सकते हैं। जिसकी वजह से व्यस्त के बावजूद भी दिन अच्छा जाएगा। आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देकर के चलें और धन अधिक खर्च होने से बचाएं।
लकी नंबर: 88, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। आज आपको अपने जरूरी कार्यक्षेत्र पर ही ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में समय काम देने के कारण परिवार के कुछ सदस्य आपसे निराश दिखाई पड़ सकते हैं। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आज आपका दिन थोड़ा सा अच्छा दिखाई दे सकता है।
लकी नंबर: 8, शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ में लाभ प्राप्त होगा लेकिन आज आपको थोड़ा अपने ऊपर ध्यान देने की भी आवश्यकता है। घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी लेकिन आपको आज धन बचाकर कार्य करने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 5 शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा वहीं पर आज कुछ नई योजनाओं के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का भी बढ़चर करके आपके साथ सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव रहेगा। वहीं पर आज धन खर्च होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 1 शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने पुराने व खास मित्रों से मुलाकात करेंगे। वहीं पर आज आपको थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। तनाव हो सकता है। धन अधिक खर्च हो सकता है लेकिन आपको धन बचाकर कार्य करने की जरूरत है।
लकी नंबर: 60 शुभ रंग: हल्का गुलाबी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story