30 October ka Ank Rashifal: यहां पढ़ें 1 से 9 मूलांक वालों का आज का अंक राशिफल

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 30 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक के हिसाब से जानिए आज का अंक राशिफल।

30 October ka Ank Rashifal: आज 30 अक्टूबर 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (30/10/2024, 3+0+1+0+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 (1+2=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 30 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन आपको किसी चीज को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं पर आज आपको तनाव से बचकर कार्य करने की जरूरत है। व्यापार अच्छा जाएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ अपना कीमती समय बिता सकते हैं।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप किसी क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकते हैं। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के अनुकूल रहेगा। परिवार में धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास अवश्य करें। नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज के दिन आफको कार्य क्षेत्र में खुशखबरी मिलने की संभावना है। धन को लेकर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। धन को लेकर के बढ़ोतरी होगी। जिसकी वजह से आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी वजह से आज आपका अचानक से स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है, जिसके चलते आपके कार्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। धन को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। समय के साथ धन जरूर आएगा। आज का दिन घर परिवार के साथ समय बिताने का है।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: हल्का नीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का भागदौड़ में बीत सकता है। लेकिन आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आज का दिन आप अपने किसी भी खास से साथ बिता सकते हैं। धन अधिक खर्च होने की संभावना भी है, इसलिए आज के दिन आपको धन बचाकर कार्य करने की जरूरत है।
लकी नंबर: 88, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। लेकिन आज आप दिन का भरपूर एन्जॉय कर पाएंगे। वहीं पर आज कुछ जरूरी कार्य में फंस सकते हैं। परिवार में समय कम देने के कारण परिवार के कुछ सदस्य आपसे निराश हो सकते हैं। बाहर का खाने पीने से बचें।
लकी नंबर: 48, शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपको भरपूर लाभ प्राप्त होगा। अपने ऊपर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन अपने परिवार का भी ध्यान देने की जरूरत है। घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 55 शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा। आज आप किसी बड़े व्यक्ति के साथ कोई बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। जिसकी वजह से आप काफी आगे जा सकते हैं। जीवनसाथी का भी बढ़चर करके आपके साथ सहयोग बना रहेगा। जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 12 शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप कोई नई शुरुआत करने का सोचेंगे। वहीं पर आज अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होने की संभावना है। धन अधिक खर्च हो सकता है। इसे बचाकर रखने की जरूरत है।
लकी नंबर: 17 शुभ रंग: हल्का गुलाबी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story