17 March 2026 Ka Panchang: यहां पढ़ें मंगलवार (17 मार्च 2026) चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

17 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 मार्च 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:53 से 05:41 तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 05:17 से 06:29 तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:06 से 12:54 तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 से 03:18 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:28 से 06:52 तक

राहुकाल

  • दिल्ली: दोपहर 03:30 से 05:00 बजे तक
  • मुंबई: दोपहर 03:48 से 05:18 बजे तक
  • चंडीगढ़: दोपहर 03:32 से 05:02 बजे तक
  • लखनऊ: दोपहर 03:15 से 04:46 बजे तक
  • भोपाल: दोपहर 03:29 से 05:00 बजे तक
  • कोलकाता: दोपहर 02:46 से 04:16 बजे तक
  • अहमदाबाद: दोपहर 03:48 से 05:19 बजे तक
  • चेन्नई: दोपहर 03:18 से 04:49 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 6:26 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:30 बजे

धार्मिक मान्यता के अनुसार मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का व्रत और रात्रि में पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।