10 March 2026 Ka Panchang: यहां पढ़ें मंगलवार (10 मार्च 2026) चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

10 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 मार्च 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो रात्रि 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

नक्षत्र की स्थिति
10 मार्च को अनुराधा नक्षत्र रहेगा, जो शाम लगभग 7 बजकर 5 मिनट तक प्रभावी रहेगा। अनुराधा नक्षत्र को सहयोग, मित्रता और आध्यात्मिक कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। इस नक्षत्र में किए गए धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया जाता है।

शीतला सप्तमी व्रत का महत्व
हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी का व्रत विशेष आस्था के साथ रखा जाता है। यह व्रत माता शीतला को समर्पित होता है, जिन्हें रोगों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। परंपरा के अनुसार इस व्रत में देवी शीतला की पूजा की जाती है और परिवार के स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। सप्तमी तिथि का प्रारंभ 9 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजकर 27 मिनट से हो चुका है और इसका समापन 11 मार्च को तड़के लगभग 1 बजकर 54 मिनट पर होगा। इसी कारण कई स्थानों पर 11 मार्च को शीतला सप्तमी का व्रत रखा जाएगा।

शीतला सप्तमी पूजा का शुभ समय
शीतला सप्तमी के दिन पूजा के लिए दिनभर का समय शुभ माना गया है। पूजा का उपयुक्त समय सुबह लगभग 6 बजकर 37 मिनट से शाम 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु देवी शीतला की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं।

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:59 से 5:48 तक
  • प्रातः संध्या – सुबह 5:24 से 6:37 तक
  • अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:08 से 12:55 तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 2:30 से 3:17 तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 6:24 से 6:48 तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली – दोपहर 3:29 से शाम 4:58 तक
  • मुंबई – दोपहर 3:48 से शाम 5:17 तक
  • चंडीगढ़ – दोपहर 3:30 से शाम 4:59 तक
  • लखनऊ – दोपहर 3:15 से शाम 4:43 तक
  • भोपाल – दोपहर 3:29 से शाम 4:58 तक
  • कोलकाता – दोपहर 2:45 से शाम 4:15 तक
  • अहमदाबाद – दोपहर 3:48 से शाम 5:17 तक
  • चेन्नई – दोपहर 3:19 से शाम 4:49 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त
10 मार्च 2026 को सूर्योदय सुबह लगभग 6 बजकर 36 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम लगभग 6 बजकर 26 मिनट पर होने का अनुमान है।

दिन का धार्मिक महत्व
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और देवी शक्ति की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। ऐसे में इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ, देवी की आराधना और दान-पुण्य करने से शुभ फल प्राप्त होने की मान्यता है। साथ ही शीतला सप्तमी के व्रत की तैयारी के रूप में भी यह दिन महत्वपूर्ण माना जाता है।