Mulank Rashifal (9 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
9 October ka Ank Rashifal: आज 9 अक्टूबर है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 09/10/2025, 9+1+0+2+0+2+5 =19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है, जिसका जोड़ 1(1+9=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 9 अक्टूबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। किसी नई योजना की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। करियर में बदलाव या प्रमोशन की बात चल सकती है। पारिवारिक मामलों में आप निर्णय की भूमिका में रहेंगे।
सलाह: अहंकार से बचें, सबकी सुनें और फिर निर्णय लें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 3
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाओं में बहने की बजाय आज व्यावहारिक निर्णय लें। पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन संवाद से सुलझ जाएंगे। नौकरी में काम का दबाव महसूस होगा।
सलाह: मन को शांत रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
शुभ रंग: चांदी
शुभ अंक: 7
मूलांक 3 (MULANK 3)
गुरु ग्रह के प्रभाव के कारण आज आपके लिए योजनाएं बनाना और उन्हें क्रियान्वित करना आसान होगा। शिक्षा, अध्यापन, काउंसलिंग आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन है।
सलाह: वाणी पर संयम रखें, वरना बनी बात बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
मूलांक 4 (MULANK 4)
यह दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। काम में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं लेकिन धैर्य से निपटने पर सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवादों से बचें। जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा।
सलाह: नई योजनाओं को अगले दिन के लिए टालें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज यात्रा, संचार, सौदेबाजी या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत लाभकारी है। नौकरी में परिवर्तन या नई डील होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी।
सलाह: अपने शब्दों का बुद्धिमानी से उपयोग करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
मूलांक 6 (MULANK 6)
वीनस के प्रभाव में आज आपका आकर्षण बढ़ा हुआ रहेगा। कला, फैशन, संगीत या क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए बढ़िया दिन है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
सलाह: खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
मूलांक 7 (MULANK 7)
आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति आज बहुत प्रबल है। मन में चल रहे द्वंद को समझने का प्रयास करें। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी ठंडक रहेगी लेकिन स्थिरता भी बनी रहेगी।
सलाह: ध्यान या मेडिटेशन करें, इससे मानसिक संतुलन बना रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
मूलांक 8 (MULANK 8)
शनि के प्रभाव के चलते आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है। हालांकि, संयम और अनुशासन से आप उसे संभाल लेंगे।
सलाह: कानूनी मामलों में सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 4
मूलांक 9 (MULANK 9)
मंगल के प्रभाव में आज आपकी ऊर्जा उच्च स्तर पर रहेगी। यदि आप किसी प्रतिस्पर्धा या एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो ये दिन उपयोगी साबित होगा। साहसिक फैसले लाभ देंगे।
सलाह: गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
