Mulank Rashifal (8 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
8 September ka Ank Rashifal: आज 8 सितंबर है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 8/09/2025, 8+9+2+0+2+5 =26) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 26 है, जिसका जोड़ 8(2+6=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 का स्वामी शनि है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 8 सितंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन नेतृत्व और निर्णय क्षमता की परीक्षा ले सकता है। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उच्च अधिकारी आपसे प्रभावित हो सकते हैं। अगर आप नौकरी में हैं, तो प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में जोखिम लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद संभव है, संयम रखें।
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 3
सुझाव: अहंकार से दूर रहें, तभी सफलता टिकेगी।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाओं में बहने की बजाय, आज निर्णयों में तर्क का सहारा लें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्नता देगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य है, लेकिन बॉस से संवाद में स्पष्टता रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, विशेष रूप से पाचन संबंधी समस्या।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6
सुझाव: जल तत्व से जुड़े कामों से लाभ हो सकता है।
मूलांक 3 (MULANK 3)
गुरु की कृपा से आज आपको कई रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है। शिक्षा, कानून, बैंकिंग और प्रशासन से जुड़े लोगों को प्रगति मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। निवेश से जुड़े फैसले लेने का समय उत्तम है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 1
सुझाव: आज धार्मिक कार्यों में भाग लें, लाभ मिलेगा।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन थोड़ा मिश्रित रहने वाला है। योजना के अनुसार काम नहीं होने से मन खिन्न हो सकता है। हालांकि, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। ऑफिस में किसी सहयोगी से विवाद संभव है, इसलिए बोलने से पहले सोचें। व्यापार में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान देना होगा।
शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 7
सुझाव: आज की रात चंद्रमा से मन की शांति मांगे।
मूलांक 5 (MULANK 5)
नए विचार और योजनाओं के लिए दिन उत्तम है। आज आप अपने काम में नया प्रयोग करेंगे, जिससे आपको तारीफ भी मिलेगी। मार्केटिंग, मीडिया, और लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। यात्राओं से लाभ होगा। प्रेम जीवन में रोमांच बढ़ेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 9
सुझाव: किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी रखें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
सौंदर्य, कला, और रचनात्मकता से जुड़ी प्रतिभाओं को आज निखारने का दिन है। आपका आकर्षण दूसरों को प्रभावित करेगा। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 5
सुझाव: आज किसी जरूरतमंद की मदद करें, शुभ फल मिलेगा।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आंतरिक शांति और आत्मविश्लेषण का दिन है। आज आप अधिक बोलने से बचें और खुद से जुड़े विषयों पर ध्यान दें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। अध्यात्म या ध्यान से जुड़ाव बढ़ेगा। करियर में बदलाव का विचार मन में आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। किसी महिला से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 2
सुझाव: आज मौन रहकर दिन बिताने से लाभ होगा।
मूलांक 8 (MULANK 8)
संघर्ष और स्थिरता का मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। किसी पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। कर्ज या उधारी से राहत मिल सकती है। पिता या वरिष्ठों से कुछ मतभेद संभव हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, विशेष रूप से हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: ग्रे, शुभ अंक: 4
सुझाव: शनिदेव को तेल चढ़ाएं, बाधाएं कम होंगी।
मूलांक 9 (MULANK 9)
जोश और आत्मविश्वास से भरपूर दिन है। आपको आज कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। सेना, पुलिस, खेल और फिटनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है। प्रेम संबंधों में रोमांच बना रहेगा।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 8
सुझाव: किसी बुजुर्ग के आशीर्वाद से दिन की शुरुआत करें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
