Mulank Rashifal (7 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (7 सितंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 7 सितंबर का अंक राशिफल।

7 September ka Ank Rashifal: आज 7 सितंबर है और दिन रविवार, इसके साथ ही आज चंद्र ग्रहण भी निकलेगा। आज की तारीख के पूरे अंकों 7/09/2025, 7+9+2+0+2+5 =25) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 25 है, जिसका जोड़ 7(2+5=7) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 7 का स्वामी केतु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 7 सितंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके आत्मबल को बढ़ा सकता है, लेकिन अहंकार में बहने से बचें। कार्यस्थल पर आपसे बड़े निर्णय की अपेक्षा की जा सकती है। परिवार में किसी निर्णय पर असहमति हो सकती है, लेकिन संयम रखें। दूसरों की बात सुनें और फिर अपना पक्ष रखें। किसी पर अपनी राय थोपने की कोशिश न करें।

शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 3

मूलांक 2 (MULANK 2)

आपका मन कुछ उलझा हुआ रह सकता है। पुराने मित्र या परिजन से भावनात्मक मुलाकात हो सकती है। निर्णय लेने में समय लगेगा, लेकिन यह स्वाभाविक है। प्रकृति के साथ समय बिताएं, निर्णय अकेले न लें। पुरानी बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें।

शुभ रंग: सिल्वर, शुभ अंक: 7

मूलांक 3 (MULANK 3)

आपका दिन प्रगति से भरा हो सकता है, विशेषकर शिक्षण, धर्म या सलाहकार क्षेत्रों में। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा की योजना बना रहे हैं, उनके लिए शुभ समाचार संभव है। गुरु या वरिष्ठों का मार्गदर्शन लें। निर्णय में जल्दबाजी न करें।

शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 6

मूलांक 4 (MULANK 4)

आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं और आज आप में जोखिम उठाने की क्षमता है। लेकिन पूरी योजना और बैकअप जरूर रखें। इलेक्ट्रॉनिक या टेक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। डिजिटल कामों या योजनाओं पर ध्यान दें। बिना पड़ताल के निवेश से बचें।

शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 8

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज आपकी बातों का असर दूसरों पर गहरा पड़ेगा। मार्केटिंग, सेल्स या जॉब इंटरव्यू वालों के लिए बढ़िया दिन है। यात्राएं लाभकारी रहेंगी, लेकिन थोड़ी थकान भी संभव है। कम्युनिकेशन स्किल्स का पूरा उपयोग करें। लापरवाही से बात न करें, शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें।

शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन रोमांस, कला और फैशन से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। संबंधों में मधुरता लाने का मौका मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव रखने या रिश्ते सुधारने का सही समय है। किसी करीबी को विशेष महसूस कराएं। रिश्तों को हल्के में न लें।

शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 9

मूलांक 7 (MULANK 7)

आपका मूलांक और दिनांक दोनों ही '7' होने के कारण आज आपकी अंतर्दृष्टि सबसे तीव्र हो सकती है। ध्यान, मेडिटेशन या गूढ़ ज्ञान की ओर रुझान बढ़ेगा। ध्यान और आत्ममंथन के लिए समय निकालें। मानसिक ऊहापोह को दूसरों पर न उतारें।

शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 2

मूलांक 8 (MULANK 8)

काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत और अनुशासन से सब संभलेगा। वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें। सच्चे प्रयासों का फल जरूर मिलेगा। नियम और अनुशासन के साथ काम करें। शॉर्टकट लेने की कोशिश न करें।

शुभ रंग: काला, शुभ अंक: 4

मूलांक 9 (MULANK 9)

आप पूरे जोश में हैं और नेतृत्व कर सकते हैं, लेकिन गुस्से या जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं या खेलों से जुड़े हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। आक्रामक व्यवहार या झगड़े से बचें।

शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story