Mulank Rashifal (6 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
6 September ka Ank Rashifal: आज 6 सितंबर है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 6/09/2025, 6+9+2+0+2+5 =24) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 है, जिसका जोड़ 6(2+4=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 का स्वामी शुक्र है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 6 सितंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपको नेतृत्व की भूमिका में लाएगा। आप किसी कार्य में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे और लोग आपके निर्णयों पर भरोसा करेंगे। ऑफिस या व्यापार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कुछ नए अवसर दस्तक दे सकते हैं। निजी जीवन में अहंकार से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर थकावट महसूस हो सकती है।
सुझाव: पानी ज्यादा पिएं और किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
आपकी भावनाएं आज चरम पर रहेंगी। किसी करीबी से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। कला, लेखन, और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग कुछ नया कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन आत्मविश्वास की कमी निर्णय लेने में बाधा बन सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
सुझाव: निर्णय लेने से पहले मन शांत रखें और ध्यान करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। अधिकारी वर्ग के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। नई योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। शिक्षा, प्रशासन या बौद्धिक क्षेत्रों में सफलता के योग हैं। जीवनसाथी या प्रेमी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ध्यान दें कि आलस्य ना आने पाए।
सुझाव: दूसरों की बातों को भी गंभीरता से सुनें, खुद को ही सर्वोपरि न मानें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आपके लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तकनीकी या प्रशासनिक मामलों में उलझन हो सकती है। किसी पुराने मुद्दे को लेकर तनाव हो सकता है। यात्रा का योग है लेकिन योजना बनाकर चलना जरूरी है। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।
सुझाव: धैर्य रखें और हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आपके लिए यह दिन बहुत अच्छा रह सकता है। नई जानकारी, यात्राएं, और नेटवर्किंग के बेहतरीन मौके मिलेंगे। आप लोगों से संवाद स्थापित करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय है। व्यापार में नई डील संभव है। प्रेम संबंधों में ताजगी महसूस होगी।
सुझाव: सोशल मीडिया या संचार माध्यमों का सही उपयोग करें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
आपका दिन सौंदर्य, प्रेम और विलासिता से जुड़ा रहेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप किसी को इम्प्रेस कर सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। मानसिक शांति बनाए रखें और ईर्ष्या से बचें।
सुझाव: सुंदरता और सौम्यता के साथ व्यवहार करें, दूसरों की प्रशंसा करें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आप आज थोड़े अंतर्मुखी रह सकते हैं। अध्यात्म, ध्यान और अकेले समय बिताने की इच्छा प्रबल होगी। तकनीकी या अनुसंधान से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। दूसरों की बातों पर अधिक भरोसा न करें। कोई पुराना रहस्य सामने आ सकता है।
सुझाव: अकेले निर्णय लेने से पहले किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। काम का दबाव हो सकता है लेकिन मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। कोर्ट-कचहरी या सरकारी कार्यों में प्रगति हो सकती है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सुझाव: अपने स्वास्थ्य और नींद पर विशेष ध्यान दें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
यह दिन आपके लिए जोश और साहस से भरपूर रहेगा। आप किसी बड़े फैसले की ओर बढ़ सकते हैं। प्रतियोगिता में जीत के संकेत हैं। किसी विरोधी को परास्त कर सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ी अनबन संभव है, इसलिए गुस्से पर काबू रखें। यात्रा के योग हैं।
सुझाव: ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें और क्रोध से बचें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
