6 अगस्त 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
6 August ka Ank Rashifal: आज 6 अगस्त है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 6/08/2025, 6+0+8+2+0+2+5 =23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 है, जिसका जोड़ 5(2+3=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 का स्वामी बुध है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 6 अगस्त का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आपके लिए यह दिन नई शुरुआत और लीडरशिप को बढ़ावा देने वाला हो सकता है। हालांकि, दिन परिवर्तनशील है, तो आज आपको अपने विचारों में लचीलापन लाना होगा। कठोर निर्णयों से बचें और दूसरों की राय को भी महत्व दें।
सुझाव: दूसरों के साथ संवाद करते समय अहंकार से बचें। सफलता सहयोग में है।
मूलांक 2 (MULANK 2)
यह दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से कुछ अस्थिर हो सकता है। ऊर्जा तीव्र है जबकि आप शांति पसंद करते हैं। इसलिए धैर्य रखें और तेज़ निर्णयों से बचें।
सुझाव: अपने अंदर की आवाज़ सुनें, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा कल्पनाओं में न खोएं।
मूलांक 3 (MULANK 3)
बृहस्पति और बुध का मिलन आज आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। शिक्षा, संचार, लेखन या धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप लोगों को प्रेरित कर सकते हैं।
सुझाव: ज्ञान को व्यावहारिक तरीके से प्रयोग करें। दिखावा न करें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आपकी स्थिरता और अनुशासन की चंचलता से टकरा सकती है। आज बदलाव को स्वीकार करना ही समझदारी होगी। आप जितना लचीला व्यवहार करेंगे, उतना ही लाभ में रहेंगे।
सुझाव: समय के साथ चलें, पुराने तौर-तरीकों को अपडेट करें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आपके लिए यह दिन बहुत अनुकूल है। आज आप चमक सकते हैं। चाहे वह व्यापार हो, नेटवर्किंग, यात्रा या बातचीत। यह दिन पूरी तरह से आपकी ऊर्जा से मेल खाता है।
सुझाव: समय का सही उपयोग करें। आपकी निर्णय क्षमता आज शार्प होगी।
मूलांक 6 (MULANK 6)
शुक्र और बुध का संबंध आपको कलात्मक व रचनात्मक रूप से प्रकट करेगा। आज आप सामाजिक गतिविधियों, फैशन, सौंदर्य या प्रेम संबंधों में व्यस्त रह सकते हैं।
सुझाव: रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आपके लिए यह दिन आत्मनिरीक्षण से भरा हो सकता है। आप बदलावों से थोड़ा असहज हो सकते हैं, लेकिन यही समय है खुद को बाहरी दुनिया से जोड़ने का।
सुझाव: तकनीक या डिजिटल कामों में ध्यान लगाएं। ध्यान और रचनात्मकता में लाभ होगा।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि आप स्थिरता चाहते हैं और मूलांक 5 की ऊर्जा अनिश्चितता वाली है। व्यावसायिक फैसले सोच-समझ कर लें।
सुझाव: धैर्य रखें, और अव्यवस्था से दूर रहें। सहयोगी दृष्टिकोण अपनाएं।
मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 और 5 दोनों ही ऊर्जावान हैं। आज आप में जोश रहेगा लेकिन क्रोध भी बढ़ सकता है। दूसरों की मदद करना आज आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा।
सुझाव: अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। अहंकार से बचें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
