Mulank Rashifal (5 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (5 सितंबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 5 सितंबर का अंक राशिफल।

5 September ka Ank Rashifal: आज 5 सितंबर है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 5/09/2025, 5+9+2+0+2+5 =23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 है, जिसका जोड़ 5(2+3=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 का स्वामी बुध है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 5 सितंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके लिए नेतृत्व और निर्णय क्षमता को उजागर करने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातें सुनी जाएंगी, और लोग आपके सुझावों को महत्व देंगे। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि अहंकार से बचना जरूरी है, वरना अच्छे संबंधों में खटास आ सकती है। पारिवारिक मामलों में समय निकालें।

लकी रंग: सुनहरा, लकी अंक: 3

सुझाव: दूसरों की राय को नजरअंदाज न करें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आज आप भावनात्मक रूप से अधिक संवेदनशील रह सकते हैं। रिश्तों में थोड़ी उलझन संभव है, लेकिन आप धैर्य से काम लेंगे तो स्थितियां बेहतर होंगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तालमेल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो मन को प्रसन्न करेगी।

लकी रंग: सफेद, लकी अंक: 6

सुझाव: भावनाओं के आधार पर निर्णय लेने से बचें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

यदि आप शिक्षक, छात्र या किसी अकादमिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। नई योजनाएं बनेंगी और लोगों को आपसे प्रेरणा मिलेगी। वित्तीय मामलों में थोड़ा धैर्य रखें। किसी गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

लकी रंग: पीला, लकी अंक: 9

सुझाव: अहंकार से दूरी बनाए रखें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन कुछ असामान्य घटनाओं से भरा हो सकता है। काम की गति धीमी लग सकती है या अचानक कोई योजना बदल सकती है। लेकिन यह बदलाव आगे चलकर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।

लकी रंग: स्लेटी, लकी अंक: 5

सुझाव: लचीलापन अपनाएं, जिद न करें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज आपके विचारों में तीव्रता होगी और आप अपने संप्रेषण कौशल से दूसरों को प्रभावित करेंगे। यदि किसी डील या मीटिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। छोटी यात्राएं संभव हैं जो लाभकारी रहेंगी। युवाओं के लिए नौकरी के अवसर बन सकते हैं।

लकी रंग: हरा, लकी अंक: 1

सुझाव: निर्णय लेते समय सतर्कता बरतें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज आप भावनात्मक और रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। कला, फैशन, डिजाइन या संगीत से जुड़े लोग नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। संबंधों में मधुरता रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है।

लकी रंग: गुलाबी, लकी अंक: 2

सुझाव: खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज का दिन आत्ममंथन और एकांत के लिए उपयुक्त है। बाहरी गतिविधियों की बजाय आप आंतरिक शांति की तलाश में रहेंगे। तकनीकी या रिसर्च से जुड़े लोगों को नई दिशा मिल सकती है। किसी पुराने विषय पर दोबारा विचार कर सकते हैं।

लकी रंग: बैंगनी, लकी अंक: 7

सुझाव: ज्यादा विश्लेषण से बचें, जो सरल है, उसे स्वीकारें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज मेहनत से पीछे हटने का दिन नहीं है। आपको अपने लक्ष्यों की ओर पूरी निष्ठा से काम करना होगा। थोड़ी विलंब जरूर हो सकती है, लेकिन अंततः सफलता आपके कदम चूमेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, विशेष रूप से हड्डियों या जोड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

लकी रंग: नीला, लकी अंक: 4

सुझाव: आलस्य को खुद से दूर रखें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आपकी निर्णय क्षमता और जोश आज चरम पर हो सकती है। कार्यों में तेजी आएगी और अधूरे काम पूरे होंगे। लेकिन ध्यान रखें कि आवेश में आकर किसी से बहस न करें। यदि आप स्पोर्ट्स, डिफेंस या किसी एक्शन से जुड़े क्षेत्र में हैं, तो सफलता के योग हैं।

लकी रंग: लाल, लकी अंक: 8

सुझाव: क्रोध को सकारात्मक कार्यों में लगाएं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story