Mulank Rashifal (4 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (4 अक्टूबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 4 अक्टूबर का अंक राशिफल।

4 October ka Ank Rashifal: आज 4 अक्टूबर है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 04/10/2025, 4+1+0+2+0+2+5 =14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 है, जिसका जोड़ 5(1+4=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 का स्वामी बुध है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 4 अक्टूबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। किसी नई योजना की शुरुआत हो सकती है, खासकर पेशेवर क्षेत्र में। हालांकि, वाणी पर संयम रखें, क्योंकि बुध का प्रभाव कभी-कभी तेज शब्दों को जन्म देता है। लीडरशिप रोल में प्रशंसा मिलेगी। हल्का सिरदर्द हो सकता है, तनाव से बचें।

टिप: हरे रंग के वस्त्र पहनना लाभकारी रहेगा।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आपके लिए दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपसी संवाद में भ्रम की स्थिति बन सकती है, खासकर पारिवारिक मामलों में। सहकर्मियों से विवाद से बचें। मानसिक शांति बनाए रखने की जरूरत है।

टिप: तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज का दिन आपके लिए ज्ञान और विस्तार से जुड़ा हुआ रहेगा। विद्यार्थियों और शिक्षक वर्ग के लिए उत्तम दिन है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जठर संबंधी तकलीफ हो सकती है।

टिप: पीले वस्त्र धारण करें और गुरुवार से जुड़ी वस्तु दान करें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन आपके लिए निर्णयों से भरा रहेगा। कुछ भ्रम की स्थिति बन सकती है, लेकिन ध्यान केंद्रित रखेंगे तो सफलता आपके हाथ में होगी। पुराने प्रोजेक्ट में गति आएगी। थकान महसूस हो सकती है।

टिप: नीम के पेड़ के नीचे कुछ समय बिताएं।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है क्योंकि अंक 5 का स्वामी बुध और आज का दिनांक योग भी 5 है। आपकी संवाद शैली और निर्णय क्षमता सराही जाएगी। व्यापारियों और सेल्स से जुड़े लोगों को लाभ होगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

टिप: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन प्रेम संबंधों और सौंदर्य से जुड़ा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्रिएटिव फील्ड वालों को अवसर मिलेंगे। त्वचा संबंधी दिक्कत हो सकती है।

टिप: मां दुर्गा को सफेद फूल अर्पित करें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आपका मन आज एकांत की ओर अधिक आकर्षित रहेगा। ध्यान और आत्ममंथन के लिए उत्तम दिन है। नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। नींद की कमी हो सकती है।

टिप: पानी से भरे बर्तन में चांदी का टुकड़ा रखें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

कुछ बाधाओं के बावजूद आप अपने कार्यों में सफलता पाएंगे। आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। किसी पुराने काम का रिजल्ट मिल सकता है। घुटनों या हड्डियों से संबंधित परेशानी हो सकती है।

टिप: काले तिल का दान करें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। किसी नए मिशन की शुरुआत हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। रक्तचाप की समस्या से बचें।

टिप: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story