Mulank Rashifal (4 जनवरी 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
4 January ka Ank Rashifal: आज 4 जनवरी है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 4/01/2026, 4+0+1+2+0+2+6 =15 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 है, जिसका जोड़ 6(1+5=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 4 जनवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आप अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करना चाहेंगे और लोग आपकी बातों से प्रभावित भी होंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि अहंकार से बचना आवश्यक है, क्योंकि यह आपके संबंधों में तनाव ला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक मानसिक दबाव से बचें।
शुभ संकेत: नेतृत्व, आत्मबल
सावधानी: जल्दबाजी और घमंड
मूलांक 2
आप दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पारिवारिक मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। पढ़ाई या रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। निर्णय लेते समय भावनाओं के बजाय तर्क का सहारा लें।
शुभ संकेत: सहानुभूति, रिश्तों में सुधार
सावधानी: भावुक होकर निर्णय लेना
मूलांक 3
शिक्षा, शिक्षण, लेखन या सलाह से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आपकी बातें लोगों को प्रेरित करेंगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है।
शुभ संकेत: ज्ञान, सम्मान
सावधानी: अनावश्यक खर्च
मूलांक 4
कार्यक्षेत्र में आपको अपने तरीकों में बदलाव करना पड़ सकता है। योजनाएं धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी, लेकिन स्थायी परिणाम देंगी। तकनीकी या प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयोगी है। धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी है।
शुभ संकेत: स्थिर प्रगति
सावधानी: हताशा और नकारात्मक सोच
मूलांक 5
संचार, व्यापार, मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आप नई योजनाओं पर तेजी से काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि, एक साथ बहुत कुछ करने से बचें। स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या संतुलित रखें।
शुभ संकेत: नए अवसर, बुद्धिमत्ता
सावधानी: अस्थिरता और जल्दबाजी
मूलांक 6
रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। कला, फैशन, संगीत या डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन जरूरी है।
शुभ संकेत: प्रेम, आकर्षण
सावधानी: आरामप्रियता और खर्च
मूलांक 7
आप अकेले रहकर सोचने या पढ़ने में रुचि ले सकते हैं। बाहरी दुनिया से थोड़ा दूरी बनाना आपको मानसिक शांति देगा। शोध, अध्ययन या आध्यात्मिक विषयों में सफलता मिल सकती है।
शुभ संकेत: आत्मज्ञान, गहराई
सावधानी: अत्यधिक एकांत
मूलांक 8
कार्यक्षेत्र में दबाव अधिक हो सकता है, लेकिन आपका अनुशासन आपको आगे बढ़ाएगा। पुराने प्रयासों का फल धीरे-धीरे मिलने लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और आराम को नजरअंदाज न करें।
शुभ संकेत: स्थायित्व, कर्मफल
सावधानी: थकान और निराशा
मूलांक 9
आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए प्रेरित होंगे। सामाजिक कार्यों या नेतृत्व वाले क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, वरना विवाद हो सकता है।
शुभ संकेत: साहस, निर्णय क्षमता
सावधानी: गुस्सा और टकराव
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
