4 अगस्त 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 4 अगस्त का अंक राशिफल।

4 August ka Ank Rashifal: आज 4 अगस्त है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 4/08/2025, 4+0+8+2+0+2+5 =21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 का स्वामी बृहस्पति है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 4 अगस्त का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और नई दिशा लेकर आया है। आपमें निर्णायक क्षमता बढ़ेगी और दूसरों को प्रभावित करने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारी या नेतृत्व का मौका मिल सकता है। शिवजी की पूजा में लाल चंदन और बेलपत्र अर्पित करें, इससे आत्मबल में वृद्धि होगी।

सावधानी: दूसरों पर वर्चस्व दिखाने से बचें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आपका दिन भावनाओं से जुड़ा रहेगा। परिवार या प्रियजनों के साथ समय बिताने का योग बन रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है या लंबी बातचीत का अवसर मिलेगा। चंद्रमा के प्रभाव से भावुकता बढ़ेगी, लेकिन इसे सकारात्मक भावनाओं में बदलना लाभकारी होगा।

शुभ उपाय: शिवलिंग पर जल में केसर मिलाकर अर्पित करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

चूंकि आज की तारीख (4-8-2025) का मूलांक भी 3 बनता है, इसलिए यह दिन आपके लिए विशेष शुभ है। रचनात्मक कार्यों, कला, लेखन या प्रदर्शन में आपको सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। गुरु से संबंधित कार्यों में लाभ होगा।

सुझाव: गाय के घी का दीपक जलाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आपके लिए यह दिन व्यवस्था और अनुशासन के नाम रहेगा। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और आप कुछ पुराने कामों को पूरा कर पाएंगे। जमीन-जायदाद या कागजी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि, मानसिक तनाव बना रह सकता है।

सावधानी: अधिक तर्क में न उलझें, शांत रहना बेहतर होगा।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। यात्राओं, नए लोगों से संपर्क या व्यापारिक विचारों का आदान-प्रदान हो सकता है। आज कोई आकस्मिक लाभ या नई योजना मिल सकती है। बातचीत से लोगों को आकर्षित कर पाएंगे।

सुझाव: शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जप करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

परिवार के साथ दिन बिताना अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। किसी नए गृहसज्जा या घरेलू योजना की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता या बुजुर्गों से आशीर्वाद लेना लाभकारी रहेगा।

शुभ उपाय: शिवलिंग पर सफेद फूल और गाय का कच्चा दूध अर्पित करें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

यह दिन आपकी आंतरिक शक्ति और आत्मविश्लेषण को बढ़ावा देगा। ध्यान, योग या धार्मिक अनुष्ठानों में समय बिताएं। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कोई धार्मिक पुस्तक पढ़ने का मन बना सकते हैं। एकांत का समय आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा।

सुझाव: शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें और मौन रहकर 11 मिनट ध्यान करें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से मध्यम रहेगा, लेकिन किसी लंबे समय से रुका कार्य पूरा हो सकता है। करियर या कार्यक्षेत्र में निर्णय लेते समय सतर्क रहें। शनि के प्रभाव से आलस्य बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। संयम और धैर्य से दिन बिताएं।

सुझाव: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक 9 (MULANK 9)

आपके लिए यह दिन जुनून और जोश से भरा रहेगा। समाजसेवा या धार्मिक सेवा का भाव प्रबल रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो अच्छे काम में बाधा आ सकती है। शिवजी की उपासना से जीवन में स्थिरता आएगी।

शुभ उपाय: शिवलिंग पर आक का फूल चढ़ाएं और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story