Mulank Rashifal (31 जनवरी 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Today mulank Rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

Mulank Rashifal (31 जनवरी 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 31 जनवरी का अंक राशिफल।

31 January ka Ank Rashifal: आज 31 जनवरी है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 31/01/2026, 3+1+0+1+2+0+2+6 =15 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 है, जिसका जोड़ 6(1+5=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 31 जनवरी का अंक राशिफल।

मूलांक 1

आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे, लेकिन अहंकार से बचना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठों से संवाद सकारात्मक रखें। पारिवारिक जीवन में थोड़ी भावनात्मक संवेदनशीलता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर सिरदर्द या तनाव हो सकता है। ध्यान और योग लाभकारी रहेंगे।

मूलांक 2

संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, विशेषकर जीवनसाथी या करीबी मित्रों के साथ। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से लाभ होगा। निर्णय लेते समय आत्मविश्वास रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। नींद और मानसिक शांति पर ध्यान दें, क्योंकि चंद्र प्रभाव के कारण मन थोड़ा चंचल रह सकता है।

मूलांक 3

विद्यार्थी और शिक्षक वर्ग के लिए दिन शुभ है। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। हालांकि बोलते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें, क्योंकि गलतफहमी की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान संयमित रखें।

मूलांक 4

कार्यों में देरी या रुकावट आ सकती है, लेकिन धैर्य रखने से सफलता मिलेगी। तकनीकी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। पारिवारिक मामलों में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कमर या जोड़ों से संबंधित समस्या हो सकती है, सावधानी रखें।

मूलांक 5

यह दिन परिवर्तन और अवसर लेकर आ सकता है। नए संपर्क बनेंगे, यात्रा के योग हैं। व्यापार या संचार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। हालांकि जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक लाभ संभव है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे, पर आराम भी जरूरी है।

मूलांक 6

प्रेम, सौंदर्य और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। कला, फैशन, डिजाइन या मनोरंजन से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आलस्य से बचें।

मूलांक 7

यह दिन आत्मचिंतन और आंतरिक विकास का है। आप एकांत पसंद कर सकते हैं। आध्यात्मिक या शोध से जुड़े कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित परिणाम मिलने में समय लग सकता है, धैर्य रखें। भावनात्मक रूप से थोड़ा अलग-थलग महसूस हो सकता है, लेकिन यह अस्थायी है। ध्यान और प्रकृति के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा।

मूलांक 8

कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। कानूनी या सरकारी मामलों में सतर्कता जरूरी है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। थकान या तनाव हो सकता है, इसलिए दिनचर्या संतुलित रखें।

मूलांक 9

इस दिन ऊर्जा और साहस प्रबल रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय या कार्य को पूरा कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में ईमानदारी जरूरी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन रक्तचाप या अधिक उत्तेजना से बचें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story