Mulank Rashifal (31 दिसंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
31 December ka Ank Rashifal: आज 31 दिसंबर है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 31/12/2025, 3+1+1+2+2+0+2+5 =16 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 है, जिसका जोड़ 7(1+6=7) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 31 दिसंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1
नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और आप अपने पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। नौकरी या पढ़ाई में किसी वरिष्ठ से प्रशंसा मिल सकती है। हालांकि अहंकार से बचना जरूरी है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। साल के अंतिम दिन किए गए निर्णय 2026 की दिशा तय कर सकते हैं।
मूलांक 2
किसी पुराने रिश्ते या बात को लेकर मन विचलित रह सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लें। कला, संगीत या लेखन से जुड़े लोगों को मानसिक शांति मिलेगी। आज आत्मविश्लेषण करने का उत्तम समय है। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।
मूलांक 3
ज्ञान, शिक्षा और संवाद से जुड़े क्षेत्रों में लाभ होगा। आप अपने अनुभवों से दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ चर्चा की संभावना है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखें। वर्ष के अंत में किए गए अच्छे कर्म भविष्य में फल देंगे।
मूलांक 4
कुछ योजनाएं उम्मीद के अनुसार पूरी न हों, लेकिन निराश न हों। यह समय सीखने और रणनीति बदलने का है। तकनीकी या प्रबंधन से जुड़े लोग नई दिशा पर विचार कर सकते हैं। धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
मूलांक 5
यात्रा, बातचीत और नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। आप नए साल को लेकर उत्साहित रहेंगे और कई योजनाएं बनाएंगे। हालांकि जल्दबाजी से बचें। निर्णय सोच-समझकर लें। मीडिया, मार्केटिंग या व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है।
मूलांक 6
प्रेम, सौंदर्य और रिश्तों पर केंद्रित रहेगा। परिवार या मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने मतभेद का समाधान हो सकता है। कला, फैशन या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को प्रेरणा मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें।
मूलांक 7
आप अपने जीवन के उद्देश्य पर विचार कर सकते हैं। भीड़भाड़ से दूर रहकर शांति पसंद करेंगे। शोध, अध्ययन या ध्यान में मन लगेगा। वर्ष के अंत में आत्ममंथन करना आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा। अकेलापन नकारात्मक न होने दें।
मूलांक 8
यह दिन कर्म और जिम्मेदारी का संदेश देता है। काम का दबाव रह सकता है, लेकिन मेहनत का फल भविष्य में जरूर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पुराने निवेश या निर्णय पर पुनर्विचार हो सकता है। धैर्य और अनुशासन से ही सफलता मिलेगी।
मूलांक 9
यह दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। सामाजिक या सेवा कार्यों में मन लगेगा। हालांकि क्रोध और जल्दबाजी से बचना जरूरी है। साल के अंतिम दिन किए गए सकारात्मक कार्य आपके व्यक्तित्व को और निखारेंगे।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
