Mulank Rashifal (3 सितंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
3 September ka Ank Rashifal: आज 3 सितंबर है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 3/09/2025, 3+9+2+0+2+5 =21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 का स्वामी बृहस्पति है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 3 सितंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना से भरपूर रहेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी राय को महत्व मिलेगा। सामाजिक दायरे में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि, अहंकार से बचें और टीमवर्क को प्राथमिकता दें। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 3
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनात्मक रूप से आप आज थोड़े संवेदनशील हो सकते हैं। किसी करीबी से भावनात्मक चर्चा हो सकती है। यदि आप क्रिएटिव फील्ड से हैं, तो आज नए विचार आएंगे। निवेश या साझेदारी से जुड़े निर्णयों में सतर्क रहें। मन के द्वंद्व को ध्यान से शांत करें।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6
उपाय: चावल का दान करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। गुरु का प्रभाव होने से करियर, शिक्षा और आध्यात्म में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अगर कोई इंटरव्यू, परीक्षा या मीटिंग है, तो सफलता के संकेत हैं। आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 9
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपकी योजनाबद्ध सोच आपको उनसे पार दिला सकती है। दिनचर्या में अनुशासन जरूरी होगा। टेक्नोलॉजी या रिसर्च से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। किसी पुरानी गलती का समाधान आज मिल सकता है। ध्यान और मेडिटेशन से लाभ होगा।
शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 1
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 5 (MULANK 5)
व्यवसाय और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। बातचीत में प्रभाव रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं। छात्रों के लिए भी दिन सकारात्मक है।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5
उपाय: तुलसी पर जल चढ़ाएं।
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज सौंदर्य, कला, और रिश्तों में गहराई आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। खरीदारी का भी योग है। विशेषकर वस्त्र या सौंदर्य प्रसाधन। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, विशेष रूप से शुगर या त्वचा संबंधी परेशानियों से।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 2
उपाय: सुगंधित फूलों का दान करें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
कर्म का दिन है। मेहनत और अनुशासन से ही सफलता मिलेगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट को पुनः शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन नए निवेश से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। जोड़ों का दर्द या थकावट हो सकती है।
शुभ रंग: काला या गहरा नीला, शुभ अंक: 8
उपाय: किसी गरीब को तेल और कंबल दान करें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल या फिजिकल एक्टिविटीज में हिस्सा लेने वालों के लिए बेहतरीन समय है। गुस्से और जल्दबाज़ी से बचें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं। उनका सदुपयोग करें।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 6
उपाय: हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं।
मूलांक 9 (MULANK 9)
अंतर्मन से जुड़ने का दिन है। एकांतप्रियता और आत्मविश्लेषण के लिए अच्छा समय है। अध्यात्म या रहस्यमय विषयों में रुचि बढ़ेगी। किसी गुप्त शत्रु से सावधान रहें। तकनीकी या अनुसंधान कार्यों में लगे जातकों को नई खोज का अवसर मिल सकता है। यात्रा में विलंब हो सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 7
उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
