3 अगस्त 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
3 August ka Ank Rashifal: आज 3 अगस्त है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 3/08/2025, 3+0+8+2+0+2+5 =20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+0=20) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 का स्वामी चंद्रमा है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 3 अगस्त का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आपमें नेतृत्व की जबरदस्त क्षमता होती है। 3 अगस्त का प्रभाव आपके भीतर आत्मविश्वास को और बल देता है। आज आप अपनी बात को प्रमुखता से रख सकते हैं और दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। हालांकि आपका जिद्दी स्वभाव कभी-कभी संबंधों में खटास ला सकता है। आज आप निर्णय लेने में आगे रहेंगे। विचारों में स्पष्टता होगी। दूसरों से सहयोग लेने के बजाय, आप खुद लीड करना पसंद करेंगे।
मूलांक 2 (MULANK 2)
आपका स्वभाव कोमल और भावनात्मक होता है। 3 अगस्त की ऊर्जा आपके भीतर थोड़ी बेचैनी ला सकती है। आज आप दूसरों की बातों को दिल से लगा सकते हैं, जिससे मन उद्विग्न हो सकता है। हालांकि आपकी कूटनीतिक कला आपको टकराव से बचा लेगी। आपके मन में रचनात्मक विचार आएंगे, लेकिन आत्म-संदेह से जूझ सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी करीबी से विचार-विमर्श करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आपका मूलांक और दिनांक दोनों ही बृहस्पति से प्रभावित हैं, इसलिए आज का दिन आपके लिए बेहद उर्जावान है। आप में आत्मअनुशासन, नेतृत्व और शिक्षा की ओर रुझान रहेगा। आप जहां भी रहेंगे, लोगों को प्रेरित करेंगे। आज आपकी बातों में वजन रहेगा। आप शिक्षक, गुरु या सलाहकार की भूमिका में प्रभाव छोड़ सकते हैं। करियर या सामाजिक जीवन में उन्नति के संकेत हैं।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आपका मस्तिष्क विश्लेषणात्मक होता है। 3 अगस्त को आप नई रणनीतियों पर विचार कर सकते हैं। लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि अपनी बात मनवाने के चक्कर में आप अत्यधिक तर्कशील न बनें। आज आप तकनीकी या प्रबंधन संबंधी मामलों में निपुणता दिखा सकते हैं। काम को व्यवस्थित करना आपकी प्राथमिकता होगी।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आप बदलाव पसंद करते हैं, और आज का दिन आपके लिए कई नए अवसर लेकर आ सकता है। आपका स्वभाव चंचल और अन्वेषणशील रहेगा। आज आप किसी यात्रा, संचार या नेटवर्किंग से जुड़े कामों में व्यस्त रह सकते हैं। ध्यान रहे कि उत्साह में आप चीजों को अधूरा न छोड़ दें। नई शुरुआतों के लिए दिन अनुकूल है, बशर्ते आप ध्यान केंद्रित रखें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
आपके भीतर सौंदर्यबोध, प्रेम और सेवा की भावना प्रबल रहती है। 3 अगस्त को आपकी भावनात्मक समझ बढ़ेगी, लेकिन निजी रिश्तों में थोड़ी जटिलता आ सकती है। आज आप किसी को लेकर अधिक चिंतित हो सकते हैं। आपका आकर्षण दूसरों को अपनी ओर खींचेगा, लेकिन आज निर्णय भावुक होकर न लें। पारिवारिक ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आप आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। 3 अगस्त का प्रभाव आपके भीतर आत्म-चिंतन को बढ़ावा देगा। आप भीड़ से अलग रहना पसंद कर सकते हैं। आज आप अपने भीतर के सवालों के उत्तर खोजने में लगे रह सकते हैं। आज कोई रहस्यमयी अनुभव या पूर्वाभास हो सकता है। रिसर्च, लेखन या ध्यान में मन लगेगा। खुद पर भरोसा रखें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आप मेहनती, अनुशासित और संघर्षशील होते हैं। 3 अगस्त को आपके भीतर आत्म-संयम और दृढ़ इच्छाशक्ति जागेगी। हालांकि, आज आपके साथ कोई ऐसी परिस्थिति हो सकती है जो धैर्य की परीक्षा ले। आज आर्थिक या करियर से जुड़े फैसले लेना पड़े तो सोच-समझकर लें। सहकर्मियों के साथ मतभेद की संभावना है, संवाद में संयम बरतें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आप जुझारू, साहसी और परोपकारी होते हैं। 3 अगस्त का दिन आपके साहस और सेवा-भाव को प्रेरणा देगा। आज आप किसी के लिए लड़ सकते हैं या मदद को आगे आ सकते हैं। आपका गुस्सा आज आपको मुश्किल में डाल सकता है। कोई सामाजिक कार्य या टीम प्रोजेक्ट में आप नेतृत्व करते दिख सकते हैं। भावनाओं को संतुलित रखें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
