Mulank Rashifal (29 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

आज का मूलांक राशिफल
29 October ka Ank Rashifal: आज 29 अक्टूबर है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 29/10/2025, 2+9+1+0+2+0+2+5 =21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 का स्वामी बृहस्पति है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 29 अक्टूबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आपके नेतृत्व और निर्णय क्षमता की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के संकेत हैं। व्यापार में भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद संभव है, संयम रखें।
शुभ रंग: सुनहरा
मूलांक 2 (MULANK 2)
चंद्रमा से प्रभावित मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रहेगा। निर्णय दिल से नहीं, दिमाग से लें। किसी पुराने रिश्ते में सुधार के संकेत हैं। काम में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य में थकान और नींद की कमी हो सकती है, विश्राम आवश्यक है।
शुभ रंग: सफेद
मूलांक 3 (MULANK 3)
बृहस्पति का दिन आपके लिए शुभ संयोग लेकर आया है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों और शिक्षकों के लिए यह दिन विशेष रूप से लाभकारी है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से लाभ का समय।
शुभ रंग: पीला
मूलांक 4 (MULANK 4)
राहु के प्रभाव से आज का दिन थोड़ा अनिश्चित रहेगा। योजनाओं में देरी या अचानक बदलाव संभव है। इलेक्ट्रॉनिक या तकनीकी कार्यों में सावधानी बरतें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मतभेद टालें। शाम का समय परिवार के साथ बिताना मानसिक शांति देगा।
शुभ रंग: ग्रे
मूलांक 5 (MULANK 5)
बुध का दिन और बुध का अंक आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। वाणी और बुद्धि से सफलता मिलेगी। नए सौदे, संचार, मार्केटिंग, और यात्रा के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी और व्यापारी वर्ग के लिए लाभकारी दिन।
शुभ रंग: हरा
मूलांक 6 (MULANK 6)
शुक्र ग्रह के प्रभाव से आज का दिन प्रेम और सौंदर्य से जुड़ा रहेगा। कला, संगीत, डिजाइन या क्रिएटिव क्षेत्र में काम करने वालों को सराहना मिलेगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
मूलांक 7 (MULANK 7)
केतु के प्रभाव वाले मूलांक 7 के लिए आज आत्मविश्लेषण का दिन है। अकेले रहकर योजनाओं की समीक्षा करें। ध्यान और साधना से मन को शांति मिलेगी। किसी गुरु या बुजुर्ग से मार्गदर्शन लेने पर लाभ होगा।
शुभ रंग: आसमानी
मूलांक 8 (MULANK 8)
शनिदेव के प्रभाव से आज का दिन कर्म प्रधान रहेगा। मेहनत का पूरा फल भले देर से मिले, पर निश्चित रूप से मिलेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। निवेश या कर्ज के मामलों में जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: नीला
मूलांक 9 (MULANK 9)
मंगल ग्रह से प्रभावित मूलांक 9 वालों के लिए आज ऊर्जा और जोश से भरा दिन है। किसी पुराने अटके कार्य में सफलता मिलेगी। युवा वर्ग के लिए नई संभावनाएं और अवसर बन रहे हैं। ध्यान रहे, गुस्से में निर्णय न लें।
शुभ रंग: लाल
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
